फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will address the public meeting in Bijnor

मिशन 2019: बाबा साहेब का अपमान करने वालों का साथ दे रहीं मायावती: सीएम योगी 

Sat, 20 Apr 2019 08:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will address the public meeting in Bijnor
विजय संकल्प रैली में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मायावती आज बाबा साहेब का अपमान करने वालों का साथ दे रही हैं। जो बाबा साहेब का सम्मान नहीं कर सकते, वे देश की रक्षा क्या करेंगे। कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर और कांग्रेस छल के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कांग्रेस के साथ सपा, बसपा पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


बिजनौर के गांव आलमपुर गांवड़ी में प्रत्याशी सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने कभी बाबा साहेब, महापुरुषों व देवी देवताओं का सम्मान नहीं किया। सपा, बसपा की सरकार में जो नामुकिन था, भाजपा में वो अब मुमकिन है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद की भाषा बोलने वाले अब देश की सुरक्षा करने की बात करते हैं। कांग्रेस सरकार में देश पर आतंकी और नक्सली हमले होते थे, वे भाजपा के राज में खत्म हो गए हैं। डोकलाम में जब तक चीन के सैनिक पीछे नहीं हटे, तब तक देश के जवान सीमा पर सीना ताने खड़े रहे। चीन की सेना को पीछे धकेलकर देश ने भूटान को भी सुरक्षा मुहैया कराई। दस साल पहले की सरकारों के सामने प्लेन हाईजेक होते थे। जवान शहीद होते थे। अलगाववादियों के सामने सरकार घुटने टेक दिया करती थी, पर भाजपा ने पुलवामा में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देशवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा की है। कांग्रेस सरकार में किसान, अनुसूचित जाति व वंचितों की कोई बात नहीं करता था। जिन संसाधनों पर मुस्लिमों का अधिकार होता था, अब उन संसाधनों पर हर वर्ग का अधिकार है। केंद्र की भाजपा सरकार ने जाति, मजहब, पंथ, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर हर वर्ग तक आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा योजना, बिजली, राशन पहुंचाया। बाबा साहेब को जितना भाजपा ने सम्मान दिया, उतना उन्हें कभी किसी सरकार में नहीं मिला। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश से गुंडराज, भ्रष्टाचार खत्म किया। अवैध बूचड़खाने रातोंरात बंद कर दिए गए। जिन गरीबों के बैंकों में खाते नहीं खुलते थे, उनके खाते खोले गए। दो लाख 25 हजार नौजवानों को नौकरियां देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया। 15 करोड़ नौजवानों को आर्थिक स्वावलंबी बनाने के लिए योजना शुरू की। 245 लाख गरीबों को आवास दिए। अंधेरे में रहने वाले एक करोड़ परिवारों को विद्युत कनेक्शन बांटे। देश में दो करोड़ 60 लाख शौचालयों को निर्माण कराया गया। छह करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजनाएं, तीन करोड़ 55 लाख नए परिवारों को राशन, 12 करोड़ 50 लाख किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाया गया।

विज्ञापन

वंचित किसानों को मिलेगा किसान सम्मान योजना का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने पर वंचित किसानों को भी किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। किसी भी किसान को योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा। भाजपा ने सरकार बनने पर प्रत्येक किसान को योजना का लाभ देने का लक्ष्य तय कर लिया है।

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर मैदान पर 11 बजकर 43 मिनट पर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने 11 बजकर 46 मिनट पर भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने 12 बजकर 17 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। 12 बजकर 26 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर आसमान में उड़ गया।

ये रहे मंच पर
धामपुर विधानसभा विधायक अशोक राणा, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, पूर्व सांसद शीशराम रवि, मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश, जिला पंचायत अध्यक्ष बिजनौर साकेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी आशु वर्मा, कृष्ण बलदेव सिंह, अरविंद गहलोत आदि उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed