फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath held a meeting with BJP leaders for 70 minutes in Saharanpur

सीएम योगी ने 70 मिनट तक ली क्लास, दिया जीत का मंत्र और पढ़ाया विकास का पाठ

Sun, 30 Jun 2019 02:31 AM IST
कपिल kapil अभिमन्यु वालिया, अमर उजाला, सहारनपुर
अभिमन्यु वालिया, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 30 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath held a meeting with BJP leaders for 70 minutes in Saharanpur
सहारनपुर में भाजपा नेताओं के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 70 मिनट भाजपा नेताओं की क्लास ली। इस दौरान सीएम ने जीत का मंत्र दिया तो जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को विकास का पाठ भी पढ़ाया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट हारने की टीस भी सीएम की बातों में नजर आई। मुख्यमंत्री गंगोह उपचुनाव और पार्टी विस्तार को लेकर मंथन किया। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट वार्ता की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि सीएम ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे। जनता से दूरी ही हार कारण बनती है। किसी सरकार ने आज तक इतने विकास कार्य नहीं किए हैं, जितने केंद्र की मोदी सरकार ने पांच वर्ष और प्रदेश की भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में कर दिखाए हैं। फिर भी जनता योजनाओं से लाभान्वित होने से रह जाती है। इसके पीछे कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कमी भी साफ नजर आती है। विकास कार्य जनता के बीच दिखने चाहिए और उनका लाभ मिलना चाहिए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म है कि वह विकास को गति प्रदान करने का काम करे।
विज्ञापन


इसके पश्चात सीएम ने गंगोह विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर 30 मिनट तक हुई गोपनीय बैठक में कहा कि हमें चूक से सबक लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव में केंद्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी, लेकिन हम सहारनपुर लोकसभा सीट बहुत कम वोटों के अंतर से हार गए, जो दुख की बात है। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थोड़ी ओर मेहनत की होती तो सहारनपुर सीट भी भाजपा की झोली में होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का विस्तार और बूथ मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपाइयों को जीत का मंत्र दिया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि सीएम ने संगठन के विस्तार को लेकर होने वाले आगामी अभियान में जीजान से जुटने का आह्वान किया। सीएम ने पार्टी द्वारा शुरू किए जाने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने और बूथों को मजबूत करने निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्टी द्वारा परिसीमन कराकर संगठन को विस्तार देने वाले कार्यों को सफल बनाने का आह्वान किया। क्योंकि, भाजपा हाईकमान जल्द संगठन को विस्तार करते हुए मंडलों, वार्डों और सेक्टरों की संख्या बढ़ाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं का समाहित हो सकें। 

अधिकारियों के साथ करें बैठक 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों एक माह में कम से कम दो बार पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इन बैठकों का मकसद जनता को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना रहेगा, जो लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनकी फाइल स्वीकृत कराकर योजना का लाभ दिलवाएं। कोई अधिकारी या कर्मचारी हीलाहवाली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed