फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Arogya Mela: Disease-wise ... 'Half the population' more ill

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला : रोगों का वार... 'आधी आबादी' ज्यादा बीमार

Mon, 25 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arogya Mela: Disease-wise ... 'Half the population' more ill
मेरठ। भले ही जनसंख्या में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ज्यादा हो, मगर बीमारों में महिलाएं अधिक हैं। रविवार को 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3,400 मरीज पहुंचे। इनमें 1,204 पुरुष, 1,784 महिलाएं और 412 बच्चे थे। 1784 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिनमें कोरोना के दो नए मरीज मिले। इस दौरान 355 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 20 कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण भी किया गया।
विज्ञापन

हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अर्बन हेल्थ सेंटर) पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। इसमें ओपीडी के अलावा टीबी, मलेरिया, कोरोना की जांच और आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी वितरित किए जाते हैं। इनके अलावा कुपोषित बच्चों का भी चिह्नीकरण किया जाता है।
विज्ञापन

-----
सेहत पर कम ध्यान देना है कारण
नोडल अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि मेले का उद्द्ेश्य ज्यादा से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना और उन्हें सुविधाएं पहुंचाना है। महिलाएं अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिस कारण उनकी संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----मरीजों की संख्या---
चर्म रोग- 690
पेट रोग- 376
सांस रोगी- 256
उच्च रक्तचाप- 197
शुगर के मरीज- 183
संभावित टीबी- 22
खून की कमी- 77
लिवर की समस्या- 105
गर्भवती महिलाएं- 220
सर्जरी- 44
कुपोषित- 20
अन्य रोगी- 1210
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed