फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Chhaya Clean Kali River Project across the country,clean

यूपी: मेरठ पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, किया पौधरोपण, देशभर में छाया क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट

Mon, 05 Jul 2021 11:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 AM IST
सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पौधरोपन भी किया। वहीं मेरठ में चल रहा क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट पूरे देश में छाया हुआ है।

विज्ञापन
Meerut News: Chhaya Clean Kali River Project across the country,clean
मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में चल रहे क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट को लेकर आज रसूलपुर औरंगाबाद में एक कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर सबसे पहले काली नदी पटरी पर पौधरोपण किया। वहीं पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से वीडियोग्राफी की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट के दो किमी के हिस्से में चल रहे कार्य को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने भी सराहा है। मंत्रालय की तरफ से फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर बदलाव से पहले और वर्तमान की तस्वीर जारी की गई। जिससे देशभर में प्रोजेक्ट के बदलाव को बताया जा सके। इससे स्थानीय प्रशासन की भी प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन


22 जून को किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवड़ी गांव क्षेत्र में काली नदी के दो किमी हिस्से की साफ सफाई का कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था। इसमें तीन गांवों के प्रधानों ने श्रमदान का संकल्प लेकर कार्य आगे बढ़ाया। इसमें मनरेगा श्रमिकों को भी काफी संख्या में कार्य मिला। वहीं, शहर के अन्य स्वयंसेवक भी आगे आकर पौधरोपण कर रहे हैं। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में रोजाना काली नदी की सफाई पर बैठक ली जा रही है। काली नदी को मेरठ में 40 किमी में साफ करने का संकल्प प्रशासन ने लिया है। इसमें पहले गांवड़ी फिर दौराला और अब आगे की तरफ कार्य शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाया काली नदी दिवस
एनवायरमेंट क्लब की ओर से अपने अभियान ‘चलो मिलकर एक पौधा रोपे’ और वन महोत्सव के तहत काली नदी के किनारे पौधरोपण किया गया। टीम ने इमली, जामुन, अमरूद, अर्जुन आदि के कई पौधे रोपे। क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया कि क्लब ने काली नदी दिवस मनाया। क्लब की गाजियाबाद टीम के सदस्य भी शामिल रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जतिन, विशाल, अपार, प्रियांशु, नीलाक्षी, पलक, दिव्यांशी, हर्ष, आशीष, सचिन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed