फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhattisgarh police bullion in market

छतीसगढ़ पुलिस की सराफा बाजार में दबिश, लूटा हुआ जेवरात बरामद

Tue, 08 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh police bullion in market
छत्तीसगढ़ पुलिस की सराफा बाजार में दबिश
विज्ञापन

- लूटा हुआ जेवरात बरामद, एक आरोपी को भी साथ लाई थी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छत्तीसगढ़ के लाल कुआं थाने की पुलिस ने सोमवार को मेरठ सराफा बाजार में दबिश दी, जहां से लाखों रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए। देर रात तक छतीसगढ़ की पुलिस मेरठ में ही लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के लाल कुआं क्षेत्र में एक वारदात हुई थी। जिसमें करीब आठ करोड़ रुपए कीमत के जेवरात बदमाशों द्वारा ले जाना बताया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूटा हुआ सोना मेरठ के सराफा बाजार नील गली में एक व्यापारी को बेचना बताया। सोमवार को छतीसगढ़ पुलिस एक आरोपी को साथ लेकर मेरठ आई थी। देहली गेट थाना पुलिस को साथ लेकर सर्राफा बाजार में दबिश दी गई। एक सर्राफा व्यापारी की दुकान से लूटा हुआ सोना भी बरामद हो गया। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा भी किया। बाद में सर्राफा व्यापारी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच समझौता हुआ कि लूटा हुआ सारा सामान वापस लौटा दिया जाएगा। देर रात तक दुकान से जेवरात बरामद किए।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस ने सराफा बाजार से लूटा हुआ सोना बरामद किया है। स्थानीय पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग किया है। देर रात तक पुलिस सामान को बरामद करने के लिए दुकान में लगी रही। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

250 मोबाइल समेत लाखों का सामान चोरी
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित केसरगंज पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से करीब ढाई सौ मोबाइल समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। देहलीगेट थाने में चोरी का केस दर्ज कराया गया है। परतापुर निवासी संजय मित्तल की देहलीगेट थाना क्षेत्र में केसरगंज पुलिस चौकी के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार देर रात बदमाशों ने दुकान की छत उखाड़ दी व चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दुकान मालिक संजय मित्तल ने 250 मोबाइल और अन्य सामान चोरी होना बताया है। जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी हुई है, तभी जाकर मौका मुआयना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed