फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhapaak Movie, The accused was acid attacked on many women in Muzaffarnagar city

यूपी की कई 'मालती' ने सहा... रियल लाइफ का दर्द, दीपिका की 'छपाक' से पहले पढ़िए ये खास खबर

Fri, 10 Jan 2020 01:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chhapaak Movie, The accused was acid attacked on many women in Muzaffarnagar city
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म छपाक में जिस तरह से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी की दर्दभरी कहानी को मालती के किरदार में पेश किया, वैसा दर्द मुजफ्फरनगर की कई मालती ने सहा है। उन्हें कभी सिरफिरे ने एसिड से दर्द पहुंचाया, तो कभी पति ने जिंदगीभर तड़पने का जख्म दे दिया। मुजफ्फरनगर जिले में भी एसिड अटैक की कई घटनाएं पूर्व में हो चुकी है। ‘छपाक’ फिल्म को लेकर वह घटनाएं भी लोगों के जेहन में ताजा होने लगी है। 

विज्ञापन


केस- एक- 
चार साल पूर्व शहर की रामपुरी निवासी युवती पर आर्यपुरी में सिरफिरे ने उस समय तेजाब से हमला कर दिया था, जब वह रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। तेजाब फेंकने वाला आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन


केस दो- 
दो साल पहले सितंबर माह में पुरकाजी के गांव फलौदा में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर ही तेजाब फेंक दिया था।

केस तीन-
छह फरवरी 2018 को शहर के मेरठ रोड पर एक खाली प्लाट में महिला और उसकी मासूम बेटी के शव पड़े मिले थे, उनका चेहरा तेजाब से झुलसा रखा था। मृतकों की पहचान गांव जसोई निवासी शबनम और उसकी पांच की बेटी नाजिया के रूप में हुई थी।

केस चार-
चार साल पहले छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने भी किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया था, जिसका मुकदमा दर्ज हुआ था। 
 
केस पांच- 
गत सात दिसंबर को शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रेप पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए चार आरोपियों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना था कि रेप का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने तेजाब डालकर मारने की कोशिश की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed