फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chewed aunt's ear and broke grandmother's hand

चाची का कान चबाया और दादी का हाथ तोड़ा

Sun, 03 Aug 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Chewed aunt's ear and broke grandmother's hand
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के इटायरा गांव में शनिवार दोपहर दो सगे भाइयों के परिवार में मारपीट हो गई। इस दौरान बड़े भाई के बेटे अर्जुन ने दांतों से अपनी चाची सुनीता का कान काटकर अलग कर दिया। मारपीट में 75 वर्षीय महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


परतापुर थाने में तहरीर देते हुए इटायरा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां शकुंतला उनके साथ रहती है। बड़ा भाई जयचंद का परिवार उनके परिवार के साथ रंजिश रखता है। शनिवार को जयचंद के बेटे अर्जुन, पोते तरुण, अर्जुन की पत्नी इंद्रेश और बेटी ऋषिका ने मिलकर उनकी 75 वर्षीय मां शकुंतला के साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए उनके बेटे प्रियांशु और पत्नी सुनीता पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई के दौरान अर्जुन ने सुनीता का कान अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। मां शकुंतला का लोहे की राड़ मारकर हाथ तोड़ दिया। मारपीट में प्रियांशु भी चोटिल हुआ है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सुनीता और शकुंतला देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीता को मेडिकल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed