{"_id":"614f83bf8ebc3ea78043ab07","slug":"cheating-from-young-man-on-the-pretext-of-getting-mudra-loan-meerut-news-mrt5579061199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंजान नंबरों से आने वाले लुभावने संदेश पर भरोसा दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। उसने मुद्रा लोन दिलाने का दावा करने वाले शख्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर लिया और ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले सुभाषनगर निवासी आशीष के मोबाइल पर एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि केवल 24 घंटे में दो लाख रुपये तक का प्रधानमंत्री मुद्रा लोन प्राप्त करें। आशीष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और उसे रुपये की आवश्यकता है। उसने दिए गए नंबर को डायल कर दिया। फोन किसी युवती ने उठाया। युवती ने कुछ प्रक्रिया बताई। आशीष ने आधार कार्ड से लेकर बैंक खाते तक की समस्त जानकारी उपलब्ध करा दी।
पाच दिन में युवती ने बताया कि उन्हें 350 रुपये जमा पंजीकरण करना होगा। अगले दिन मुद्रा लोन का एक फार्म और पांच हजार रुपये के स्टांप पर बना शपथ पत्र आशीष को भेजकर महिला ने हस्ताक्षर कर वापस लौटाने के लिए कहा। साथ ही फीस के 4850 रुपये जमा कराने की बात कही। भरोसा दिलाया कि दो लाख रुपये का लोन 24 घंटे में उनके खाते में होगा। 3500 रुपये की किस्त पांच साल के लिए बन जाएगी। बहुत प्रयास से दोबारा संपर्क हुआ तो बताया गया कि उनका आवेदन अस्वीकृत हो गया है। उन्हें दोबारा 4850 रुपये जमा कराने होगा। पिछले रुपये 40 दिन बाद रिफंड हो जाएंगे। इसके बाद आशीष को कुछ शक हुआ। उसने युवती से रुपये लौटाने की बात कही तो उसने फोन काट दिया। उसके बाद फोन मिला लेकिन रिसीव नहीं किया गया। शनिवार को आशीष सिविल लाइन थाने आया, जहां से उसे साइबर सेल भेज दिया गया।