फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cheat with bank clark

आर्मी ऑफिसर बताकर बैंक क्लर्क से कर ली शादी, निकला हिस्ट्रीशीटर

Tue, 16 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
cheat with bank clark
कंकरखेड़ा (मेरठ)। आर्मी ऑफिसर बताकर एक हिस्ट्रीशीटर ने युवती से शादी कर ली। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ तो पुलिस ने समझौता करा दिया। अब युवती की रिश्तेदार ने कंकरखेड़ा थाने में आरोपी पर धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मेडिकल निवासी पीड़ित पक्ष ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर निवासी बैंक में क्लर्क अपनी रिश्तेदार की शादी करीब दो साल पहले कंकरखेड़ा निवासी एक युवक से की थी। शादी के दो-तीन महीने बाद ही आरोपी दहेज उत्पीड़न करने लगा। जिसके चलते दंपती में अनबन हो गई। आरोपी के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें समझौता हो गया। लेकिन युवती के परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों के ऑफिसों के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर अब आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के अनुसार आरोप है कि शादी के दौरान आरोपी युवक ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था। शादी के बाद जब दंपती में अनबन हुई और विवाद बढ़ा तो पता चला कि वह आर्मी ऑफिसर नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर है। थाना कंकरखेड़ा के एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कई केस दर्ज थे। कंकरखेड़ा थाने से उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। वहीं, इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक की हिस्ट्रीशीट निरस्त कर दी गई थी। इस मुकदमे में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed