फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Ajit Singh targeted PM Modi and told BJP to defeat in Lok Sabha Elections

पीएम मोदी पर जमकर बरसे अजित सिंह, कहा- भाजपा को हराने से होगा किसानों का भला

Wed, 14 Nov 2018 07:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 14 Nov 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh targeted PM Modi and told BJP to defeat in Lok Sabha Elections
मंच पर बोलते सांसद अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने किसानों से दो टूक कहा कि भाजपा को हराए बिना उनका काम चलने वाला नहीं है। 2019 के आम चुनाव से पहले उन्होंने ‘हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी’ का नारा देते हुए कहा कि यूपी और केंद्र की भाजपा सरकारें किसान विरोधी हैं।

विज्ञापन


यूपी में गन्ना किसानों का नौ हजार करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी को देश का पैसा लेकर भगा दिया और अंबानी को राफेल डील में 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए, लेकिन किसानों के लिए पैसा नहीं है। 
विज्ञापन


हल्दौर के राकेश फॉर्म पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा सांप्रदायिक माहौल बनाकर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी और इसे भाईचारा बढ़ाकर ही सत्ता से बाहर किया जा सकता है। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का सीधा असर चुनाव पर पड़ा था। भाईचारे की शुरूआत रालोद ने कैराना उपचुनाव से कर दी थी, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। हुक्के के द्वारा भाईचारा बढ़ाया जा सकता है। इसमें जाति या धर्म न देखा जाए। एक दूसरे के त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं। गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक किसानों का पिछले वर्ष का बकाया भुगतान नहीं हुआ। इस पर ब्याज लगाएं तो 12000 करोड़ रुपया बैठता है। नोटबंदी से छोटे उद्योगों और व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। मोदी ने अच्छे दिनों का नारा दिया था, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे चौधरी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि किसान गन्ना न बोएं, लेकिन योगी बताएं तो सही कि किसान क्या करें? प्रदेश में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार यदि ईमानदार है तो बेरोजगारों को 25-25 लाख रुपये ब्याज रहित ऋण रोजगार के लिए उपलब्ध कराए।

यूपी के 200 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो गए हैं और कानून व्यवस्था खराब है। जीएसटी से छोटा व्यापारी परेशान है। किसानों के 10 साल पुराने ट्रैक्टर जब्त करने की बात की जा रही है। उन्होंने बिजली और डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर भी केंद्र व राज्य सरकार को घेरा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed