फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chatr train se kata

कक्षा नौ के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 20 Jul 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 20 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
chatr train se kata
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
 कक्षा नौ के छात्र ने मंगलवार सुबह परतापुर क्षेत्र में पूठा फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने मोर्चरी पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र का उत्पीड़न करते हुए पिटाई की थी। जिसकी वजह से छात्र ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

हरदोई के बधौली थाना क्षेत्र के धतनखेड़ा गांव निवासी राजपाल मोहकमपुर में परिवार के साथ रहता है। परतापुर स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में कर्मचारी राजपाल का बेटा अमित कुमार (16) मोहकमपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। अमित के भाई मोनू की 10 जुलाई को शादी हुई थी। जिसके चलते अमित नए सत्र में सोमवार को पहली बार स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल वर्क छूटने और एडमिशन फीस न जमा करने पर क्लास टीचर ने छात्र को फटकार लगाते हुए फीस जमा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अमित 15 सौ रुपये फीस के साथ स्कूल गया था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने फीस के पैसे कम बताकर उसकी पिटाई कर दी थी। जिसके बाद अमित क्लास में ही बैग रखकर स्कूल से निकल गया था। सुबह करीब नौ बजे पूठा फाटक पर स्कूल ड्रेस में एक छात्र ट्रेन के आगे कूदा तो आसपास के लोगों ने उसकी पहचान अमित के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में सुरक्षित मिली फीस
पुलिस को अमित के कपड़ों से फीस के 15 सौ रुपये और पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का अंतिम संस्कार गढ़ में किया गया। राजपाल के अनुसार बुधवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देंगे।


मम्मी-पापा कब लौटोगे
मंगलवार सुबह अमित माता-पिता को दिल्ली के लिए बस में बैठाने गया था। उसने पूछा था कि कि आप कब लौटोगे। अमित के सुसाइड करने की सूचना मिलने पर उसकी मां रेखा बस में ही गश खा गई। दोनों बिलखते हुए वापस लौटे। एसओ परतापुर के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed