फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Charter plan will be implemented in NCR to save the life of rivers, proposal sent to CPCB

नदियों का जीवन बचाने को एनसीआर में लागू होगा चार्टर प्लान, सीपीसीबी को भेजा प्रारूप

Mon, 02 Sep 2019 05:11 PM IST
Dimple Sirohi मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Charter plan will be implemented in NCR to save the life of rivers, proposal sent to CPCB
गंगा - फोटो : अमर उजाला
गंगा को प्रदूषण से बचाने और पानी की खपत कम करने के लिए अब एनसीआर के टेक्सटाइल उद्योग पर चार्टर प्लान लागू होने जा रहा है। गंगा और सहायक नदियों का जीवन बचाने के लिए मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर और ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल उद्यमियों को 10 सितंबर तक सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) नई दिल्ली को एक्शन प्लान भेजना है। एनसीआर में इस समय टेक्सटाइल उद्योगों की संख्या 642 है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रशासन के सख्त रवैये के बाद मेरठ में पेट्रोल पंप पर आपूर्ति विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन


गोष्ठी के माध्यम से जागरूकता
चार्टर प्लान लागू करने के लिए सीपीसीबी और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोदीपुरम गोष्ठियों के माध्यम से एनसीआर के सभी जिलों के उद्यमियों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों मेरठ में सीपीसीबी के एडिशन डायरेक्टर अजीत विद्यार्थी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी और सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने उद्यमियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें जागरूक किया। उद्यमियों के साथ तय हुआ कि पानी बचाने और प्रदूषण पर वार करने के लिए एक्शन प्लान भेजा जाए।

यह भी पढ़ें: यूपी: पीवीवीएनएल को 1.80 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने लगाया फटका, दबाए एक हजार करोड़

पेपर मिल में हो चुका लागू
सीपीसीबी गंगा को शुद्ध रखने के लिए इस कार्य को कर रही है। इससे पहले यह व्यवस्था पेपर मिलों में भी लागू की गई थी। जहां पर एक टन पर खर्च होने वाले 40 केएलडी पानी की खपत अब वर्तमान में लगभग 15 केएलडी तक आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed