फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Character is built not by speech but by conduct: Jagram

चरित्र निर्माण भाषण से नहीं, आचरण से होता है : जगराम

Mon, 15 Dec 2025 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Character is built not by speech but by conduct: Jagram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम किया गया। इसमें शिक्षकों से भी आचरण में बदलाव लाने का आह्वान किया गया।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के विश्वविद्यालय संयोजक प्रो. अनिल मलिक ने सभी का स्वागत किया और मुख्य वक्ता जगराम (उत्तर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) का परिचय कराया। प्रो. मलिक ने कहा कि आज के दौर में ज्ञान की कोई कमी नहीं लेकिन संस्कारों की कमी साफ दिख रही है। ऐसे में शिक्षक की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जगराम ने कहा कि चरित्र निर्माण भाषण से नहीं बल्कि आचरण से होता हे। यह अलग विषय नहीं, जिसे कक्षा में पढ़ाया जाए। यह शिक्षकों और अभिभावकों के रोजमर्रा के आचरण से छात्रों में खुद-ब-खुद विकसित होता है। उन्होंने कहा शिक्षक समाज का शिल्पकार है। उसका व्यवहार, बोलचाल, समय पालन और नैतिक नजरिया सीधे छात्रों पर असर डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे खुद को सिर्फ विषय विशेषज्ञ न समझें बल्कि माता-पिता की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि यदि हम छात्रों को सुबह जल्दी उठना, अनुशासन, समय का सम्मान, सत्य बोलना और ईमानदारी सिखाना चाहते हैं तो पहले हमें ये आदतें अपनानी होंगी। संचालन डॉ. लक्ष्मण नागर ने किया। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण जीवन की अमूल्य पूंजी है। इस मौके पर न्यास के संरक्षक प्रो. हरेंद्र सिंह, प्रांत संयोजक डॉ. वीरेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रो. एसएस गौरव, डॉ. योगेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed