फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrasekhar of another video viral, last fight to fight

चंद्रशेखर आजाद का फिर से भड़काऊ वीडियो वायरल, किया ये बड़ा ऐलान

Sun, 04 Jun 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar of another video viral, last fight to fight
भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल कर दिया है। जिसमें कहा है कि जिस संगठन पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, आने वाले समय में उस संगठन से आरोप लगाने वाले लोग डरेंगे। दलितों और शोषितों का उत्पीड़न करने वालों को हजार बार सोचना पड़ेगा।

विज्ञापन


हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए चंद्रशेखर उर्फ रावण के वीडियो में चंद्रशेखर युवाओं को घर न बैठकर संगठन से जुड़ने की बात कह रहा है। लालच भी दे रहा है कि जो युवा इसमें साथ हैं अलग कैडर बनाकर उसका सम्मान रखा जाएगा। सम्मान की लड़ाई लड़नी है। जो लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, आने वाले समय में वही संगठन से डरेंगे। दलितों और शोषितों का उत्पीड़न करने वालों को एक हजार बार सोचना पड़ेगा। भीम आर्मी बाबा साहेब और कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सभी को समानता का अधिकार दिलाना चाहती है।

विज्ञापन

इससे पहले किया था ये भड़काऊ वीडियो वायरल

Chandrasekhar of another video viral, last fight to fight
भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर ने भीम आर्मी के खाते में 50 लाख रुपये होने की बात पर कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि संगठन के खाते में 50 लाख रुपये हैं। यह पूरी तरह से गलत हैं, जिसको लगता है खाते में इतने रुपये हैं तो समाज के लोग उन्हें निकाल लें और खर्च कर लें।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह डीएम-एसएसपी की छाती पर पैर रखकर गिरफ्तारी देने का दावा कर रहा है। वह केवल इसलिए रुका है क्योंकि उसके साथियों को जमानत नहीं मिली है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए लगातार भड़काऊ मैसेज वायरल किए जा रहे हैं।

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के लिए भले ही प्रशासन और पुलिस के अफसर तमाम दावे कर रहे हैं, मगर वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए पूरे सिस्टम को चुनौती दे रहा है। 30 मई की देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है कि जिसमें वह एक सभा को संबोधित करता हुआ नजर आ रहा है। उसका कहना है कि वह दर्शन करने आया था और अगले दिन फिर जाऊंगा। कौम के गद्दारों का इलाज दुश्मनों की तरह करूंगा। मेरे ऊपर 27 मुकदमे लगाए हैं चाहे तो 2700 लगा दो। जेल में बंद लोगों की जमानत के बाद डीएम-एसएसपी की छाती पर पैर रखकर गिरफ्तारी दूंगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed