फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandraprabha's body will work for the society

समाज के काम आएगी चंद्रप्रभा की देह

Sat, 16 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chandraprabha's body will work for the society
मेरठ। दुनिया छोड़ने के बाद देह किसी के काम आ सके। ऐसे में कुछ लोग अपनी मृत्यु से पहले देह दान का संकल्प लेते हैं। 84 वर्षीय चंद्रप्रभा देवी ने अपने पति और बेटी के साथ वर्षों पहले देहदान करने का फैसला लिया था। चार साल पहले उनके पति ओंकार सिंह के निधन के बाद देहदान की गई थी। अब बृहस्पतिवार को चंद्रप्रभा देवी के निधन के बाद परिजनों ने उनकी देह सुभारती अस्पताल को दान कर दी।
विज्ञापन

मंगलपांडे नगर निवासी अधिवक्ता ओंकार सिंह के दो बेटी प्रोफेसर नीरा सिंह, पैमिला संधू और बेटे रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल संजय सिंह का भरा पूरा परिवार है। ओंकार सिंह के धेवते वैभव सिरोही मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में नौकरी करते हैं। 10 साल पहले एक संस्था की तरफ से वहां पर कैंप लगाकर देह दान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया था। वैभव सिरोही इससे प्रभावित हुए। उन्होंने इसकी जानकारी घर आकर अपने नाना ओंकार सिंह, नानी चंद्रप्रभा देवी और मां प्रोफेसर नीरा सिंह को दी। इसके बाद मेरठ कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर नीरा सिंह, उनके पिता ओंकार सिंह और मां चंद्रप्रभा ने चार साल पहले देह दान करने का संकल्प लिया था। शुक्रवार को चंद्रप्रभा देवी का निधन हो गया। परिजनों ने रीति रिवाज से सुभारती अस्पताल को देह दान कर दी। चंद्रप्रभा देवी की देह दुनिया से जाने के बाद भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed