फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandra Grahan 2023: Today lunar eclipse will last for one hour 22 minutes, doors of temples will closed

Chandra Grahan 2023 Time: आज एक घंटा 22 मिनट रहेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल में मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

Sat, 28 Oct 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Oct 2023 11:27 AM IST
सार

Chandra Grahan 2023 Sutak Kaal Time Today : देश भर में आज वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इस दिन सूतक काल रहेगा। आज शरद पूर्णिमा भी है। चंद्रग्रहण रात्रि 01:05 से आरंभ होगा लेकिन इसका सूतककाल शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023: Today lunar eclipse will last for one hour 22 minutes, doors of temples will closed
चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

विस्तार

इस वर्ष मंदिरों और घरों में 28 अक्तूबर की जगह एक दिन पूर्व ही शरद पूर्णिमा मनाई गई। दरअसल, इस दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण होने से इस दिन सूतक काल रहेगा। इसलिए ठाकुरजी के खीर का भोग एक दिन पहले लगा दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार यानी आज शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण रात्रि 01:05 से आरंभ होगा लेकिन इसका सूतक सांय 04.00 बजे से ही आरंभ हो जाएगा। सूतक काल में मंदिरों कपाट भी बंद रहेंगे, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान व भजन कीर्तन किया जाएगा।

विज्ञापन

यह चंद्रग्रहण अश्विन पूर्णिमा को 28 व 29 अक्तूबर को मध्यरात्रि को पूरे भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। 1 बजकर पांच मिनट पर यह चंद्रग्रहण चंद्रोदय के समय शुरू हो जाएगा।

भारत के सभी शहरों में 28 अक्तूबर को शाम चार बजे से छह बजे के बीच चंद्रोदय हो जाएगा। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण 28 अक्तूबर की रात्रि 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। भारत के सभी नगरों में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed