फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chance of rain for next two days

अगले दो दिन बारिश के आसार

Tue, 13 Aug 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain for next two days
मोदीपुरम। छिटपुट स्थानों पर हो रही बारिश से उमस बढ़ रही है। गर्मी के चलते शहरवासी परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

लगातार आ रहे मौसम में बदलाव से अगस्त में भी उमस कम नहीं हो रही है। सावन के महीने में भी कम ही बारिश हो रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन में धूप भी चिलचिलाती हुई दिख रही है। सोमवार को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहा। गर्मी सुबह से लेकर शाम तक पसीना छुड़ा रही थी। उमस के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा होता है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की व रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञय डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिर से एक सिस्टम बन रहा है, जिससे बारिश होने के आसार हैं। वेस्ट यूपी में दो दिन बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed