फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaitra Navratri: Today the Panch Mahayoga will be reduced, it is an auspicious time

चैत्र नवरात्र : आज पंच महायोग में होगी घट स्थापना, ये है शुभ मुहूर्त

Mon, 12 Apr 2021 10:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Apr 2021 10:29 PM IST
सार

- शहर के देवी मंदिरों में होंगे आयोजन
- आर्यसमाज व गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम
 
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Today the Panch Mahayoga will be reduced, it is an auspicious time
chaitra navratri 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्रम संवत 2078 आज से शुरू हो जाएगा। नव संवत्सर के राजा मंगल ग्रह होंगे। सनातन धर्म के अनुसार इसी दिन सृष्टि की रचना हुई थी। आज से ही चैत्र नवरात्र आरंभ होंगे। घरों में घट स्थापना के बाद मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। घट स्थापना पर इस बार पंच महायोग का संयोग बन रहा है। श्रीराम और युधिष्ठिर के राज्याभिषेक, आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन हुई थी। 
विज्ञापन


घट स्थापना मुहूर्त :
शुभ चौघड़िया : सुबह 6:00 से 7:33 बजे तक
द्विस्वभाव लग्न: सुबह 7:35 से 9:50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से 12:42 बजे तक
 
पूजन सामग्री की खरीदारी
शहर के मंदिरों के बाहर नवरात्र के मद्देनजर सुबह से ही पूजन सामग्री की दुकानें खुली रही। श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, नारियल, लौंग, बताशे, श्रृंगार का सामान, चुनरी, नारियल की खरीददारी की। बाजारों में फलों की बिक्री हुई। दुकानदार नितिन ने बताया कि सोमवार को खरीदारी अधिक हुई। सदर, थापर नगर, जागृति विहार, गंगानगर, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड पर खरीदारी की गई।
विज्ञापन

 
142 खंडों में रामोत्सव
 विश्व हिंदू परिषद् की महानगर टोली ने नववर्ष एवं राम जन्मोत्सव को लेकर 142 खंडों में तैयारी पूर्ण की है। महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि घरों में केसरिया ध्वज लगाए जाएंगे। कोविड के चलते बड़ा कार्यक्रम न करके इस बार सभी खंडों में हवन, कीर्तन एवं बौद्धिक दिया जाएगा। भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने बताया कि शहर में 70 से अधिक स्थानों पर हवन होगा। घरों की छतों पर भगवा पताका फहराई जाएगी। शहर में प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज में जनचेतना महायज्ञ
 आर्य समाज थापर नगर में मंगलवार को सुबह आठ बजे जनचेतना महायज्ञ आरंभ होगा। मुख्य संयोजक राजेश सेठी ने बताया कि कोरोना के कारण पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शहर में ओम के भगवा ध्वज लगाए जाएंगे। इस दौरान लोगों से घरों में यज्ञ करने का आह्वान किया गया है।
 
सोमवती अमावस्या पर शिव आराधना
शहर के मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। शिव मंदिरों में एक बार चार लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई। मंदिरों में मास्क के बिना किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया गया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह और शाम के समय भीड़ रही। शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर के बाहर तक लगी। महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन और अभिषेक की अनुमति दी गई।  
 
मंदिर और गुरुद्वारों में होंगे सूक्ष्म आयोजन 
कोरोना के कारण गुरुद्वारों और मंदिरों के भव्य आयोजन नहीं होंगे। देवी मंदिरों में 5 लोगों की मौजूदगी में हवन और पूजन कार्यक्रम होंगे। बाबा औघड़नाथ मंदिर में हवन के साथ घट स्थापना होगी। दक्षिणेश्वरी महाकाली मंदिर सदर में सामाजिक दूरी के साथ भक्तों को एंट्री दी जाएगी। उधर, आदि शक्ति दुर्गा मंदिर काली नदी के प्रबंधक अशोक रस्तोगी ने बताया कि सुबह आरती और हवन होगा।

मंशा देवी मंदिर में सुनील गिरी ने कहा कि मंदिर में एक बार में पांच लोगों को एंट्री दी जाएगी। जयदेवी नगर गोल मंदिर के पंडित राम नारायण शर्मा ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार तक गोले बनाए गए हैं। मंदिर में 10 लोगों को एंट्री एक बार में दी जाएगी। नवचंडी मंदिर नौचंदी पंडित महेंद्र शर्मा और दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष प्राण नाथ शर्मा ने बताया कि मंदिर में विधि विधान से पूजन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed