फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairman staged a sit-in protest at the power station, ended on assurance

चेयरमैन ने बिजलीघर पर दिया धरना, आश्वासन पर समाप्त

Tue, 13 May 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chairman staged a sit-in protest at the power station, ended on assurance
फलावदा। बिजली कटौती को लेकर बिजलीघर पर पहुंचे चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के साथ कर्मचारी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज चेयरमैन ने बिजलीघर पर सभासद व कर्मचारियों के साथ धरना दिया। कुछ देर बाद अधिकारियों के मौके पर पहुंचने एवं समस्या का समाधान करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

बिजली कटौती से कस्बे के लोग परेशान हैं। दिन में कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है, जिसको लेकर पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई है। नगर पंचायत चेयरमैन अशोक सैनी से कस्बे के लोगों ने लाइट में सुधार कराने की मांग की थी। चेयरमैन द्वारा बिजलीघर पर बिजली कटौती के संबंध में जानकारी करने पर एसएसओ ने चेयरमैन के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज चेयरमैन एसएसओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने एसएससी को हटाने व बिजली में सुधार करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने चेयरमैन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को बुलाने की मांग की। सूचना पर एसडीओ कृष्ण मुरारी, अवर अभियंता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, उन्होने चेयरमैन से बात की। चेयरमैन ने बताया कि बिजली कटौती के संबंध में एसएसओ से जानकारी मांगी थी, आरोप है उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों के समस्या का समाधान करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। चेयरमैन ने कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। चेयरमैन के साथ प्रदीप बिशनोई ,भाजपा नेता विवेक सैनी, मोहित तोमर, सोहनवीर सैनी, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, अजय शर्मा, आयुष सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed