फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chain snactching in sadar bazar area

मंदिर से लौट रही युवती से चेन लूटी

Sun, 25 Jul 2021 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
chain snactching in sadar bazar area
मंदिर से लौट रही युवती से बदमाशों ने चेन लूटी
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार स्थित वेस्ट एंड रोड पर बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात आठ बजे एक युवती से चेन लूट ली। युवती मंदिर में पूजा करके लौट रही थी। युवती के शोर मचाने पर बदमाशों की बाइक के पीछे दो युवकों ने बाइक भी दौड़ा दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को लूट की तहरीर दी और बदमाशों को पकड़वाने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बदमाश जल्द गिरफ्तार करेंगे।
217 वेस्ट एंड रोड, सदर बाजार निवासी रिया पुत्री राजेंद्र कुमार शनिवार रात आठ बजे सदर स्थित शनि मंदिर में पूजा करके लौट रही थी। वह कैंट में दा ग्रोइंग पुपिल संस्था से भी जुड़ी हैं। बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान स्कूल के सामने रिया के बाइक सवार बदमाश गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ले गए। रिया के शोर मचाते ही बदमाश बाइक की गति तेज करके भाग गए। इसी दौरान बाइक पर दो युवक वहां से जा रहे थे। दोनों युवकों ने अपनी बाइक बदमाशों के पीछे दौड़ा दी। लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार की बंदी होने के कारण बाजार बंद हैं। इसलिए सोमवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखेंगे और बदमाशों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार करेंगे। बाद में रिया अपने परिवार के साथ सदर थाने में पहुंची और लूट की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पब्लिक के लिए लॉकडाउन है, बदमाशों के लिए नहीं
साप्ताहिक बंदी के दौरान युवती से सरेआम लूट कर बदमाशों ने पुलिस की निगरानी की पोल खोल दी। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में पहुंचे लोगों ने कहा कि यह लॉकडाउन पब्लिक के लिए है, बदमाशों को लिए नहीं। पब्लिक को लॉक कर दिया और बदमाशों को सड़कों पर लूट करने के लिए छोड़ दिया गया है। रिया ने बताया कि वह लॉकडाउन के चलते दिनभर घर पर ही थी। शाम को मंदिर में पूजा करके लौट रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात कर दी। जहां घटना हुई, वहां से सदर बाजार थाने की दूरी महज 500 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed