फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaatr campus ki chat par chara

छात्र कैंपस की छत पर जा चढ़ा, कूदने पर अड़ा  

Fri, 31 Aug 2018 10:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 31 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
chaatr campus ki chat par chara
file - फोटो : amarujala

सीसीएसयू कैंपस में बीटेक के छात्रों ने बृहस्पतिवार को सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज की डीन पर बदसलूकी का आरोप लगा दिया। एबीवीपी का एक पदाधिकारी डीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गया और छलांग लगाने की धमकी देता रहा। घंटों चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतारा। उधर, डीन ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बच्चों को केवल समझाया गया था।

विज्ञापन


बुधवार को एबीवीपी पदाधिकारियों के साथ बीटेक के छात्रों ने कुलपति को शिकायती पत्र दिया था। इसमें सर छोटूराम कॉलेज से हॉस्टल तक बस चलाने, वाईफाई शुरू करने समेत कई मांगें रखी थीं। छात्रों का आरोप है कि सर छोटूराम कॉलेज की डीन प्रो. जयमाला ने नाराजगी जताते हुए बृहस्पतिवार सुबह बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को बुलाकर डांट-फटकार लगाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि डीन ने चांटा भी मारा। इसकी जानकारी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को हुई तो बीजेएमसी प्रथम वर्ष का छात्र अभिषेक प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। नारेबाजी करते हुए कूदने की धमकी दी तो छात्रों का जमघट लग गया। अभिषेक बार-बार नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। छात्र उसे ऐसा करने से रोकते रहे। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने उससे नीचे उतरने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों की भी उसने नहीं सुनी। घंटों हंगामे के बाद एबीवीपी यूनिवर्सिटी प्रमुख राहुल विकल, रोहित नानपुर और प्रशांत पटेल उसे नीचे उतारकर लाए। छात्रों ने फोन पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा से बात कर कार्रवाई की मांग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और दो फाड़ हुए छात्र संगठन  
अभिषेक को जब एबीवीपी कार्यकर्ता नीचे ला रहे थे तो वह ऊपर से बोलने लग गया। इस पर छात्रों ने कहा कि पहले इसको नीचे ले आओ। नीचे आने पर समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई और रालोद के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने कह दिया कि ये उनका मामला है, वे इसे सुलझा लेंगे। इस पर समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई और रालोद के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि वे तो छात्र होने के चलते अभिषेक की मदद करने आए थे, वे अब भी उसके साथ हैं। इसके बाद वे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से अलग धरने पर बैठ गए। 

छात्र बोले, उकसाकर चढ़ाया 
अभिषेक के बिल्डिंग की छत पर चढ़ने के मामले में कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उसे जानबूझकर चढ़ाया गया था। इस मामले में एबीवीपी प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर का कहना है कि अभिषेक संगठन का कार्यकर्ता है। उसने छात्रों के साथ हुई बदसलूकी से आहत होकर ऐसा कदम उठाया। ऐसे में इसको लेकर कोई राजनीति न करें। कहा कि इस मामले में संगठन उसके साथ है। अगर यूनिवर्सिटी ने प्रो. जयमाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। 

गलत आरोप लगा रहे कुछ छात्र
बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को बुलाकर उनसे समस्याओं पर बात की गई थी। उनको कह दिया था कि जो समस्या है बताएं। बेवजह कक्षा छोड़कर हंगामा करने न जाएं। बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं की गई। कुछ छात्र गलत आरोप लगा रहे हैं। -प्रो. जयमाला, डीन, सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज


कुलपति लेंगे निर्णय 
एहतियात के तौर पर प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल पर लगी लोहे की सीढ़ी को हटवा दिया है। इस मामले में कुलपति निर्णय लेंगे। -डॉ. भूपेंद्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed