{"_id":"682ce75bd42a812d6905bbfb","slug":"central-market-and-jagriti-vihar-closed-meerut-news-c-14-1-mrt1050-866652-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता के विरोध में सेंट्रल मार्केट बंद, सदन में उठेगा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता के विरोध में सेंट्रल मार्केट बंद, सदन में उठेगा मुद्दा
विज्ञापन
सुनील कैथवास....सेंट्रल मार्केट बंद के दौरान व्यापारियों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।सु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना पर ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न का आरोप लगा व्यापारियों ने मंगलवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार के बाजार बंद रखे। संयुक्त व्यापार संघ और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी समर्थन में उतरे। सपा विधायक अतुल प्रधान भी व्यापारियों के बीच पहुंचे और ऐलान किया कि सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों सदनों में मामला उठाया जाएगा। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद अधिकांश बाजार खुल गया।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 अवैध काॅम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद्द की जा चुकी हैं। आवास एवं विकास परिषद ने 52 व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए शिकायत स्पीड पोस्ट के जरिये थाना नौचंदी पुलिस को भेज दी गई है। इससे व्यापारी दहशत में है।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट की लड़ाई में हम सब साथ हैं। ये आज की नहीं बल्कि कई सालों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हम लोग हताश जरूर हैं, लेकिन निराश नहीं। उन्होंने कहा कि 12 मई को राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई की अगुवाई में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यापारी टैक्स देता है, ऐसे में उसकी समस्या भी विचारणीय है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए न्याय मांगा जाएगा।
विज्ञापन
जनहित के नाम पर अपना हित साधा
संयुक्त व्यापार संगठन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ ने कहा कि जनहित याचिका में बात जनहित की होती है लेकिन उसके पीछे अपना हित साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब व्यापारी पर मुकदमा होता है तो उसकी पैरवी में धन खर्च होता है, पैसा आरटीआई कार्यकर्ता का भी लगता है। आखिर उनके पास यह धन कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि आवास एवं विकास परिषद ने जो टेंडर किया है वह इतना महंगा है कि इतने में तो बाजार में कई दुकानें बन जाएं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से निर्णय पक्ष में आने की उम्मीद व्यापारियों को थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तब आंदोलन की जरूरत हो गई है।
सेंट्रल मार्केट की लड़ाई में हम साथ
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री से भी मुलाकात हुई और उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया है। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने तर्कों के साथ पूरा मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री की सहानुभूति व्यापारियों के साथ थी और उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अवलोकन करने के बाद हम व्यापारियों के लिए क्या रास्ता निकाल सकते हैं, उस पर काम करेंगे। नवीन गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की लड़ाई में सभी व्यापारी उनके साथ हैं। व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के ब्लैकमेलिंग के विरोध में बाजार बंद किया गया।
बंटो मत, एक रहोगे तो ही जीत होगी
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कहते हैं कि बंटो मत। ऐसे में एक रहोगे तो ही जीत होगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई लड़िए सरकार से बात मनवाने की लड़ाई हम लड़ेंगे। यह केवल 661/6 की लड़ाई नहीं बल्कि मेरठ और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की लड़ाई बन जाएगी, इसे नजीर बना दो। विनीत अग्रवाल शारदा बोले, किसी के बहकावे में मत आना और एकजुट बने रहना। किसी भी सूरत में व्यापारियों का अहित बिल्कुल नहीं होने देंगे।
सेंट्रल मार्केट मेरे परिवार की तरह, यहीं बीता बचपन
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि मंच पर आकर वो ही बोलें जो कर सकते हैं। सेंट्रल मार्केट मेरे परिवार की तरह है, यहीं मेरा बचपन बीता। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन चाहे तो कोई भी तोड़ने नहीं आ सकता। प्रशासन अपनी पर आए तो कुर्की वाले घर को नेस्तनाबूत कर दे और कई बार पांच बर्तन, टूटी कुर्सी लेकर कागजों में चढ़ाकर काम पूरा कर देते हैं। विनीत शारदा पर तंज कसते हुए बोले कि उन्होंने भाजपा को पूरा जीवन दे दिया लेकिन पार्टी ने उन्हें क्या दिया, इनके हाथ मजबूत करो। अतुल प्रधान ने कहा कि मैं धरना प्रदर्शन करना हो या कहीं आवाज पहुंचानी हो तो उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। अभी सदन चलेगा तो नियम 56 के तहत सेंट्रल मार्केट का मामला मुख्यमंत्री और सरकार के सामने उठाया जाएगा।
डॉक्टर भी अपने क्लीनिक बंद रखेंगे
डॉक्टर संजय गोयल ने कहा कि आईएमए भी हमारे साथ है। ध्वस्तीकरण के विरोध में मेरठ बंद होता है तो डॉक्टर भी अपने क्लीनिक बंद रखेंगे। डाॅक्टर निशी ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहना होगा। मंच संचालन नरेंद्र राष्ट्रवादी ने किया। सरदार दलजीत सिंह, नवीन अरोड़ा, जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने भी एकजुटता का आह्वान किया। डाक्टर सौरभ तिवारी, अजय शर्मा एडवोकेट, नानकचंद शर्मा, गगन गुप्ता, संजीव रस्तोगी, आलोक शिशौदिया, अंकित गुप्ता मनु, पुनीत शर्मा, अंकित शर्मा, राजीव गुप्ता, राहुल मलिक, निशांत रावल, अंकुर गोयल समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
:::::::::::::::::::
बॉक्स ::
गलियों में खली दुकानें, कुछ दुकानें आधी खुलीं
सेंट्रल मार्केट में गली-गली में दुकानें हैं, बंद के दौरान मुख्य बाजार तो बंद रहा लेकिन गलियों की कई दुकानें खुली रहीं। वहीं व्यापारी नेता खुद तो धरने पर बैठे लेकिन कुछ की दुकानें खुली रहीं। कई दुकानों के आधे शटर गिरे रहे और बिक्री होती रही। व्यापारी नेता अजय गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह ने धरने में कम व्यापारियों के जुटने पर भी चेताया। बोले, तीन हजार व्यापारी और स्टाफ हैं इसके बावजूद दूसरों की लड़ाई समझकर कम व्यापारी पहुंचे हैं। व्यापारी नेताओं के पहुंचने के बाद टैंट और बड़ा किया गया और दुकानदार जुटे रहे। वहीं दोपहर दो बजे के बाद सेंट्रल मार्केट की अधिकांश दुकानें खुल गईं। नई सड़क भोलेश्वर मंदिर मार्ग पर अधिकांश दुकानें, शोरूम, रोजमर्रा की तरह ही खुले रहे।