फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cement businessman murdered by a relative of Udham Singh, arrested

बागपत: उधम सिंह के रिश्तेदार शूटर कमल पंवार ने की थी सीमेंट व्यापारी की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2020 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 12:28 AM IST
सार

  • रंगदारी और लूट का विरोध करने पर मार दी थी प्रदीप आत्रेय को गोली
  • कुख्यात उधम सिंह का शूटर और रिश्ते का साला है गिरफ्तार बदमाश कमल
  • वारदात में शामिल शामली का रहने वाला बंटी अभी फरार, तलाश में दबिश
  • खुलासे और इसमें कुख्यात के रिश्तेदार के शामिल होने व्यापारियों में दहशत

विज्ञापन
Cement businessman murdered by a relative of Udham Singh, arrested
बागपत:::::::: बड़ौत पुलिस की हिरासत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड का आरोपी कमल पंवार। - फोटो : BARAUT

विस्तार

बड़ौत पुलिस ने कुख्यात बदमाश उधम सिंह के शूटर कमल पंवार को गिरफ्तार कर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की लूट के बाद हत्या की घटना का खुलासा किया है। कमल का एक साथी बदमाश बंटी निवासी शामली अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि दोनों बदमाश सीमेंट व्यापारी से रंगदारी मांगने पहुंचे थे। नकदी लूट कर भागते समय पीछा करने पर एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी थी। रंगदारी के लिए सरेशाम लूट और हत्या के खुलासे से बड़ौत के व्यापारियों में खौफ हो गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार कमल गांव शबगा का रहने वाला है। उसे पुलिस ने शबगा-जागोस मार्ग से गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक सिंह ने शनिवार को इस खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि कमल कुख्यात अपराधी उधम सिंह करनावल (मेरठ) का रिश्ते का साला है और उसके लिए कई वर्षों से कार्य करता रहा है। उधम सिंह के कहने पर उसने कई लोगों की हत्या की हैं। अब वह उधम सिंह गैंग से अलग अपनी पहचान बनाने के लिए अपराध कर रहा है।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को वह शामली निवासी अपने साथी बंटी के साथ आत्रेय ट्रेडर्स पर पहुंचा। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय से रंगदारी मांगी और लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी ने विरोध किया और गोदाम में इनकी हाथापाई भी हुई। बदमाश भागने लगे तो व्यापारी ने इनकी पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागते हुए कमल ने उन्हें गोली मार दी थी। बाद में व्यापारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से एक तमंचा 315 बोर, खोखा, कारतूस और लूटी गई रकम 82 हजार रुपये में से 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ खुलासा
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए बड़ौत, रमाला, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इस दौरान दोनों बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए। यह फुटेज और अन्य साक्ष्य खुलासे में अहम साबित हुए हैं। सर्विलांस टीम ने बीटीएस प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर अपराधी की पहचान कमल के रुप में हुई। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

उधम सिंह से अलग होकर बना रहा अपना गिरोह
कमल उधम की पत्नी का ममेरा भाई है। उस पर हत्या, लूट समेत अन्य आपराधिक वारदातों के 12 मुकदमे दर्ज है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि उधम सिंह करनावल से अलग होकर वह अपराध की दुनिया में अपना बड़ा नाम करना चाहता है। उधम गैंग से निकले बदमाशों के साथ मिलकर वह अलग गैंग बना रहा था। वारदात के बाद दोनों नहर पटरी से होकर फरार हुए। कमल अपने गांव में चला गया और बंटी बाइक लेकर शामली के लिए चला गया था।
सनसनीखेज वारदात का नाटकीय खुलासा
सरेआम सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने नाटकीय तरीके से खुलासा किया। कमल पंवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया। मीडिया को प्रेस नोट और बयान भेजकर जानकारी दी गई, जबकि इससे पहले छोटे-छोटे मामलों में भी पुलिस प्रेस वार्ता कर खुलासा करती रही है।

सीमेंट व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज प्रकरण में पुलिस ने ऐसा नहीं किया। एसपी का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया। अगर देरी करते तो अभियुक्त का रिमांड नहीं बनता। पुलिस ने उसका रिमांड मंजूर करा लिया है। अब आगे की पूछताछ की जाएगी। दूसरे अपराधी की भी तलाश की जा रही है।

लखनऊ तक गूंजा था मामला
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड का मामला लखनऊ तक गूंजा था। एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने भी कई दिनों तक नगर में डेरा डाले रखा था। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने तो आठ घंटे कोतवाली बड़ौत पर हत्याकांड की समीक्षा की थी।

बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और क्षेत्रीय विधायकों केपी मलिक, योगेश धामा व सहेन्द्र सिंह रमाला ने भी इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखा था। दिल्ली से आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय कुमार और अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिंमय भारद्वाज ने परिवार से मिलकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

कमल ने सरधना में की थी योगेश भदौड़ा के रिश्तेदारों की हत्या
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे का हत्यारोपी कमल इससे पहले भी चार लोगों की हत्या कर चुका है। इनमें उधम सिंह और योगेश भदौड़ा के बीच चली आ रही गैंगवार में सरधना थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या की वारदात भी शामिल हैं।

सात सितंबर 2014 को सरधना के रतौली गांव में योगेश भदौड़ा के रिश्तेदार सुदेश पाल पुत्र नाहर सिंह और गांव के शैलेंद्र उर्फ शालू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्याएं मेरठ कचहरी में हुई नितिन उर्फ गंजा के की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी। योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के बीच चली आ रही गैंगवार के चलते यह घटना की गई थी और इसकी साजिश पत्नी गीतांजलि ने रची थी। कमल रिश्ते में गीतांजलि का ममेरा भाई है।

इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि कमल ने पांचवीं हत्या सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे की है। वह वर्ष 2014 में छपरौली के हलालपुर गांव में रविंद्र पुत्र हरपाल और अरविंद पुत्र रघुवीर निवासी हिम्मतपुर सुजती की भी हत्या कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed