फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   celebratory firing in matrimonial program woman dead in Muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगरः वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, महिला की मौत

Mon, 09 Dec 2019 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
celebratory firing in matrimonial program woman dead in Muzaffarnagar
हर्ष फायरिंग

कस्बा सिसौली में रविवार शाम शादी समारोह के दौरान चल रही जयमाला रस्म के दौरान युवक द्वारा तमंचे से चलाई गई गोली स्टेज के पास मौजूद महिला के सिर में जा धंसी। घायल महिला को शामली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। पीड़ित परिजनों ने अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 

विज्ञापन


भौराकलां क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी बीरम चौधरी की बेटी की रविवार को शादी थी। तितावी क्षेत्र के गांव साल्हाखेड़ी से बरात सिसौली गई थी। सभी वैवाहिक रस्मों के संपन्न होने के बाद शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जयमाला होते ही कस्बे के ही एक युवक ने स्टेज के पास पहुंचकर तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


तमंचे से चलाई गई उक्त गोली स्टेज के पास मौजूद महिला पूनम (30) पत्नी सतीश कश्यप, निवासी सिसौली के सिर में जा धंसीं। सिर में गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी, जिससे शादी समारोह में अफरातफरी का आलम हो गया। आनन-फानन में घायल महिला को वाहन से शामली हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शामली के हॉस्पिटल में डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को सिसौली ले आया गया। घटना की सूचना पर थाना भौराकलां एसओ विरेंद्र कसाना मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शुरूआत में कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर यह परवान नहीं चढ़ा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इन्होंने कहा ...
एसओ विरेंद्र कसाना का कहना है कि शादी समारोह के दौरान कस्बे के ही युवक द्वारा चलाई गई गोली से महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed