{"_id":"5e6d41a18ebc3ea7d2426fcd","slug":"celan-campain-fail-a-dheer-in-garbedge-sardana-news-mrt473637175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम को चल रहा विशेष सफाई अभियान, नगर में लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम को चल रहा विशेष सफाई अभियान, नगर में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
सरधना। सरधना नगर में स्वच्छ भारत मिशन एवं कोरोना वायरस के कारण पालिका द्वारा नगर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। पालिका ने शनिवार को गंज बाजार में सफाई अभियान चलाया। मोहल्ला बेलदारान में कई दिनों से सड़क किनारे पडे़ कूडे़ के ढेर नहीं उठने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद पालिका ईओ ने टीम भेजकर साफ सफाई कराई। वहीं पालिका के द्वारा जो सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराया गया है, वह भी बदहाल होने लगे हैं।
सरधना नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत पालिका के द्वारा नगर में 16 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिसमें दस शौचालय शुरू कर दिए गए हैं, जबकि पांच शौचालय अभी शुरू नहीं किए गए। पालिका के द्वारा लाखों रुपये खर्च के बाद भी साफ सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। शिकायत के बाद गंज बाजार में पालिका ईओ अमिता वरुण के द्वारा टीम भेजकर साफ सफाई कराई। रामलीला गेट के सामने पीएचसी परिसर में बना पिंक शौचालय भी बदहाल हो चुका हैं। पालिका ईओ अमिता वरुण का कहना है कि सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शिकायत पर बेलदारान में टीम भेजकर साफ सफाई करा दी गई हैं। वहीं जो पिंक शौचालय का गेट टूटा है, उसे ठीक कराया जाएगा। किसी ने गेट को उखाड़ दिया है, जिसकी जानकारी मिली हैं। नगर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा।