फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cctv cameras exposed the army personnel

सीसीटीवी कैमरों ने खोली सैन्यकर्मियों की पोल

Wed, 04 Aug 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
cctv cameras exposed the army personnel
मेरठ। महिलाओं से चेन लूटने वाले सैन्यकर्मियों की पोल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने खोली है। पुलिस का कहना है कि आकाश सेना में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुआ है। इस समय छुट्टी पर था और घर पर रहकर रोजाना कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए आता था। सनी एक महीने की छुट्टी पर आया था। तभी दोनों ने मिलकर महिलाओं से चेन लूट का प्लान बनाया।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि सूरजकुंड पर महिला से जो चेन लूटी थी, वह सनी के पास है। सदर में युवती से लूटी चेन आकाश के गले में मिली है। पूछताछ में आकाश ने बताया कि 11 जुलाई को सनी के साथ बुलेट से घूमने निकला। मॉर्निंग वाक पर जाते हुए शिवकुमारी निवासी न्यू हनुमानपुरी सिविल लाइन से सूरजकुंड पर चेन लूटी ली। जिसका मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज है। 24 जुलाई को फिर दोनों ने सदर में रिया से चेन छीनी। दोनों ही वारदात में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। लाल रंग की बुलेट से ही उन्होंने वारदात की थी।
विज्ञापन

सदर में लूट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद बुलेट के नंबर की जांच की। जिस पर आर्मी लिखा था, नंबर सर्च किया तो सनी के पिता का नाम सामने आया। जिससे पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि सनी की रिकार्डिंग उनके पास है। जिसमें वह वारदात करना कबूल कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के परिवार को थाने में बुलाया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। जिसमें दोनों की पहचान कराई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेना के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट मार्शल करेंगे सेना के अफसर
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की जानकारी सेना के अधिकारियों को दे दी। जिसके बाद सेना के अधिकारी सदर बाजार थाने पहुंचे। आरोपी आकाश से जानकारी ली। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ सेना के अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है। उनका कोर्ट मार्शल भी कराने की बात कही है। दोनों सैन्यकर्मियों पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed