फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU will issue the same merit

एक ही मेरिट जारी करेगा सीसीएसयू

Thu, 24 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
CCSU will issue the same merit
एक ही मेरिट जारी करेगा सीसीएसयू
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के एडमिशन को इस बार सीसीएसयू एक ही मेरिट जारी करेगा। इसके बाद कॉलेज अपने स्तर पर ओपन मेरिट से एडमिशन करेंगे।
ये निर्देश कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने बुधवार को राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ आयोजित ऑनलाइन बैठक में दिए। विवि पांच अक्तूबर तक पहली मेरिट जारी कर देगा। इसके बाद कॉलेजों से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों का सत्यापन करते हुए ऑनलाइन फीस जमा करने को कहा है। कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन प्रमाणपत्रों को सत्यापित कराएं। प्रवेश शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से हो। प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए उन्होंने प्राचार्यों से अपने बैंक खातों का लिंक पोर्टल पर देने को कहा ताकि छात्र-छात्राएं वहां से ऑनलाइन शुल्क जमा कराकर एडमिशन ले सकें।
विज्ञापन

प्रोन्नति वाले छात्र-छात्राओं को जल्द कराएं एडमिशन
कुलपति ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति हो चुकी है, उनकी एडमिशन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करा लें। इसमें किसी भी तरह की देरी न हो। मेरठ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युद्घवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां पर द्वितीय-तृतीय वर्ष में ऑनलाइन ही एडमिशन कराए जा रहे हैं। कुलपति ने कहा कि कोरोना महामारी का अभी पता नहीं है कब तक संक्रमण जारी रहेगा। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था को मजबूत करें। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, उप प्रवेश समन्वयक डॉ. मुकेश शर्मा एवं सभी कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-कंटेंट कराएं अपलोड
कुलपति ने प्राचार्यों से प्रदेश सरकार के पोर्टल पर अपलोड कराए जाने वाले ई-कंटेंट को जल्द भेजने के लिए कहा। कहा कि कॉलेजों से ई-कंटेंट बहुत कम संख्या में भेजा जा रहा है। 30 सितंबर तक सारा ई-कंटेंट भिजवा दें।

1.39 लाख छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन
स्नातक प्रथम वर्ष के 41 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की बात करें तो बुधवार शाम तक 1.39 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बीए-बीएससी-बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर को छोड़ दें तो बाकी सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का बुरा हाल है। गिनती के रजिस्ट्रेशन होने से 40 से 50 हजार तक सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed