फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Update: The university has released the schedule, from February 1 to March 4, the examinations of odd semesters will be conducted.

सीसीएसयू अपडेट: एक फरवरी से चार मार्च तक चलेंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं, विवि ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

Thu, 20 Jan 2022 07:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

सीसीएसयू ने गुरुवार को अपना परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एक फरवरी से चार मार्च तक परीक्षाएं होंगी। जानिए पूरा कार्यक्रम क्या है।

विज्ञापन
CCSU Update: The university has released the schedule, from February 1 to March 4, the examinations of odd semesters will be conducted.
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों की यूजी-पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक फरवरी से चार मार्च तक होंगी। विवि प्रशासन ने गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक और दोपहर एक बजे से ढ़ाई बजे के बीच होगी। पेपर की अवधि तीन घंटे से घटाकर डेढ़ घंटा की गई है। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी, एलएलबी-एलएलएम, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस आदि कोर्स शामिल हैं। इनमें एक लाख 70 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाएं चार मार्च तक चलेंगी। पेपरों में विधानसभा चुनाव की वजह से बीच में अवकाश रखा गया है। इसके बाद 17 फरवरी से पेपर रखे गए हैं। कोविड गाइडलाइन के चलते सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके, इसको लेकर केंद्रों की सूची भी बढ़ाई जा सकती है। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। किसी भी बदलाव की सूचना वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है 24 जनवरी  
इन परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। परीक्षा फार्म 31 दिसंबर से भरे जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि 24 जनवरी के बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी फार्म भरकर प्रिंट आउट कॉलेजों में समय से जमा कर दें। कॉलेज भी निर्धारित तिथि फार्म कैंपस में जमा कर दें।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: जिले की महत्वपूर्ण सीट, यहां पल-पल बदलते हैं शहर के समीकरण, दिलचस्प है पूरा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed