फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu : students fills 3.50 lacks exam form

साढ़े तीन लाख भरे गए परीक्षा फार्म, परेशानी होने पर करें मेल

Tue, 28 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
ccsu : students fills 3.50 lacks exam form
मेरठ।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में सोमवार शाम तक रेगुलर-प्राइवेट के तीन लाख 51 हजार परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। विवि प्रशासन ने कहा है कि जिन छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है, वह विवि की मेल आईडी पर शिकायत कर सकते हैं। जिनके प्रार्थना पत्र 31 जनवरी तक मिल जाएंगे, उनके फार्म हरहाल में भरवाए जाएंगे। मेर्ल आईडी पर पूरी जानकारी के साथ मोबाइल नंबर जरूर लिखें।

बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म विवि की वेबसाइट पर चार जनवरी से भरे जा रहे हैं। 31 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ फीस जमा की जा सकती है। कॉलेज में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 3 फरवरी और कॉलेजों द्वारा विवि में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। प्राइवेट में छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प देना है। 31 जनवरी के बाद विवि उनको कॉलेज अलॉट करेगा। उसी कॉलेज में फार्म का प्रिंटआउट जमा करना होगा। अब तक यूजी प्राइवेट में 107900 फार्म भरे जा चुके हैं। पीजी प्राइवेट में 49450 फार्म भरे गए हैं। यूजी रेगुलर में 164000 परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन मेल आईडी पर करें शिकायत
vc@ccsuniversity.ac.in
registrar@ccsuniversity.ac.in
examcontroller@ccsuniversity.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed