फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu staff certificates will be checked

सीसीएसयू के कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

Thu, 25 Jun 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
ccsu staff certificates will be checked
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के प्रमाण-पत्रों की जांच होगी। शासन को कई विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति किए जाने के संबंध में शिकायतें मिलने और अनामिका शुक्ला का मामला सामने आने के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। विवि से 31 जुलाई तक जांच कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में इस वक्त 599 कर्मचारी-अधिकारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय में ही होती है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा अब्दुल समद द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को भेजे गए आदेश में कहा कि विश्वविद्यालयों में फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर भर्ती किए जाने की शिकायतें की गई हैं। ऐसे में प्राप्त शिकायतों की सूची सात जुलाई तक उनको उपलब्ध कराएं। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय कर्मचारियों के प्रमाण-पत्रों की जांच कराकर पूरी रिपोर्ट शासन को 31 जुलाई तक उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। उधर, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों की जांच कराकर शासन को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। ऐसे कर्मचारियों की सूची भी बनाई जा रही है जिनके बारे में शिकायत की गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति का जिक्र नहीं
जो निर्देश शासन की तरफ से भेजे गए हैं, उसमें सिर्फ कर्मचारियों के बारे में लिखा है। शिक्षकों का जिक्र नहीं है। ऐसे में सीसीएसयू के जिन शिक्षकों की नियुक्तियों के संबंध में शासन और राज्यपाल से शिकायतें की जाती रही हैं, उनके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed