फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Schedule for PG and B.Pharma semester exams released.

सीसीएसयू : पीजी और बीफार्मा सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

Thu, 25 Jun 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Schedule for PG and B.Pharma semester exams released.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू की ओर से बृहस्पतिवार को सत्र 2025-26 के तहत परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें पीजी द्वितीय सेमेस्टर और बीफार्मा द्वितीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षाओं के साथ बीफार्मा प्रथम, द्वितीय एवं पंचम सेमेस्टर के एक्स एवं बैक पेपर परीक्षार्थियों का कार्यक्रम है।
सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में बीएड प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षाएं जुलाई के पहले हफ्ते में होंगी। प्रैक्टिकल में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सीसीएसयू ने प्रैक्टिकल की तिथि प्रस्तावित करते हुए कॉलेजों से छात्र-छात्राओं को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएड फाइनल ईयर के प्रैक्टिकल पहले ही हो चुके हैं। विवि में फिलहाल बीएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं चल रही हैं। ये परीक्षा खत्म होते ही विवि प्रैक्टिकल एवं मौखिक परीक्षाएं कराएगा। विवि के अनुसार प्रैक्टिकल एवं मौखिक परीक्षा का कॉलेजवार कार्यक्रम अलग से जारी होगा। विवि समूहों में कॉलेजों के प्रैक्टिकल कराएगा। ऐसे में 10-15 दिनों में कॉलेजों के प्रैक्टिकल पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चुनौती मूल्यांकन का परिणाम जारी, नई अंकतालिका के लिए पुरानी मार्कशीट जमा करना अनिवार्य
सीसीएसयू ने चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के परिणाम ऑनलाइन अपडेट कर दिए हैं। विवि ने संबंधित पटल को निर्देशित किया है कि अपडेट परिणामों के आधार पर छात्र-छात्राओं को संशोधित अंकतालिकाएं उपलब्ध कराई जाएं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि नई अंकतालिका के लिए उन्हें पूर्व की मूल अंकतालिका आवेदन पत्र के साथ संबंधित पटल पर जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed