फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Opportunity to fill exam form by July 24 in semester courses including B.Ed.

सीसीएसयू : बीएड समेत सेमेस्टर कोर्सों में 24 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

Sat, 18 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Opportunity to fill exam form by July 24 in semester courses including B.Ed.
सीसीएसयू : बीएड समेत सेमेस्टर कोर्सों में 24 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीएड समेत सेमेस्टर के 45 कोर्सों में अब 24 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। विवि ने तीसरी बार तिथि बढ़ाई है। इसके बाद किसी छात्र को मौका नहीं मिलेगा, जो छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म नहीं भरेंगे उनको परीक्षा में प्रोन्नति भी नहीं मिलेगी।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष समेत 45 तमाम कोर्सों के परीक्षा फार्म छह जून से भरे जा रहे हैं। इस बार फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की भी जरूरत नहीं है। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in एवं www.ccsuweb.in पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। शुक्रवार को परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि थी। विवि ने छात्रों को आखिरी मौका देते हुए अब तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट कैंपस में भेजने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है।
विज्ञापन

इन कोर्सों में भरे जा रहे फॉर्म
सीसीएसयू कैंपस के सभी यूजी-पीजी सीबीसीएस कोर्स, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही एमफिल कोर्सों के परीक्षा फॉर्म भी भरे जाएंगे। बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ज्वेलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटिड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआईसाइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed