सीसीएसयू की ओपन मेरिट कल होगी जारी, कॉलेजों में जमा करें ऑफर लेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक में पहली ओपन मेरिट विवि गुरुवार को जारी करेगा। छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद संबंधित कॉलेज में जमा करेंगे। 31 अक्तूबर तक ऑफर लेटर जमा होंगे। इसके बाद कॉलेज इसकी मेरिट जारी करते हुए दो नवंबर से चार नवंबर तक प्रवेश करेंगे।
सीसीएसयू के कॉलेजों में दो मेरिट से 63184 एडमिशन हुए हैं। अभी सवा लाख से अधिक सीटें खाली हैं। इसीलिए विवि ने ओपन मेरिट का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। जिस कॉलेज में उन्होंने अपना विकल्प भरा हुआ है, इस ऑफर लेटर को वहां पर जमा किया जाएगा।
एक नवंबर को कॉलेजों को इसकी मेरिट जारी करनी होगी। इसमें कॉलेज में बची सीटों पर जमा किए गए ऑफर लेटर के हिसाब से मेरिट बनेगी। इसके बाद इस मेरिट के एडमिशन दो नवंबर से चार नवंबर तक होंगे।
इसमें अगर छात्र-छात्रा की तरफ से संबंधित कॉलेज में ऑफर लेटर जमा नहीं किया जाता है तो उसका नंबर मेरिट में नहीं आएगा। अभी छात्र-छात्राओं को उन्हीं कॉलेजों का विकल्प चुनने की छूट होगी जहां पर रजिस्ट्रेशन करते समय विकल्प भरे गए थे। ऐसे में इस मेरिट में कॉलेज और कोर्स नहीं बदले जाएंगे।
15 नवंबर से पहले विवि पूरी प्रवेश प्रक्रिया बंद कर देगा। इसके बाद फिर पीजी में एडमिशन शुरू होंगे। सभी कॉलेजों को ये एडमिशन पोर्टल पर चार अक्तूबर को ही कन्फर्म करने होंगे। इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो फिर दूसरी ओपन मेरिट बनाई जाएगी।
बीएससी नर्सिंग में 31 अक्तूबर तक करें रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर कर दी गई है। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। बीएससी नर्सिंग की पहली मेरिट विवि तीन नवंबर को जारी करेगा। छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन का ये अंतिम मौका है।
बीबीए का अपडेट सिलेबस जारी
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीबीए का अपडेट सिलेबस विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसमें थ्योरी में अब 75 अंक और इंटरनल में 25 अंक के पेपर होंगे। सभी छह सेमेस्टर का अपडेट सिलेबस कोड के साथ अपलोड किया गया है। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि इसके बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करा दें। सभी पेपर का सिलेबस वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू कैंपस औैर कॉलेजों में एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट विवि ने जारी कर दिया है। बुधवार से रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/