फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU News, Raiding in Shamli college and examination canceled

सीसीएसयू: कॉलेज में छापेमारी, एडवांस में कराई जा रही थी सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त

Sun, 28 Apr 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
CCSU News, Raiding in Shamli college and examination canceled
सीसीएसयू

सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा में ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान धंजू शामली में एडवांस में ही शाम के पेपर की सुबह में नकल कराई जा रही थी। कुलपति के निर्देश पर छापामारी की गई तो सभी पेपरों के लिफाफे खुले मिले। फ्लाइंग स्क्वायड की रिपोर्ट पर विवि ने सख्ती करते हुए केंद्र को निरस्त कर दिया है। शनिवार को बीए प्राइवेट कोड-ए-009 की परीक्षा स्थगित करते हुए अब निर्धारित पाली में सात मई को होगी। वहीं, कॉलेज में नकल के मामले में उच्चस्तरीय तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। वहीं नकल की शिकायतों पर तीन और कॉलेजों के केंद्र भी बदले गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को विवि प्रशासन को शामली के धंजू स्थित ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान में नकल कराए जाने की सूचना मिली। फ्लाइंग स्क्वायड को पता चला कि मध्याह्न तीन बजे से पांच बजे की तीसरी पाली में होने वाली बीए प्राइवेट कोड ए-009 के बहुविकल्पीय पेपर को सुबह को ही खोल दिया गया है। कुलपति के निर्देश पर टीम ने छापामारी की तो छात्राओं के सेंटर वाले कॉलेज में पेपर के लिफाफे खुले मिले। छात्राएं भी मौजूद थीं। साफ हो गया कि खुलेआम नकल कराई जा रही थी। रिपोर्ट मिलने पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कॉलेज का केंद्र निरस्त करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। अब कॉलेज की संबद्धता भी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन


रसूखदारों के कॉलेजों का यह हाल
ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान रसूखदारों का है। यह कॉलेज मेरठ कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर का है, जो बीएड विभाग में प्रोफेसर हैं। इस कॉलेज में और कई रसूखदार जुड़े हैं। एक पूर्व मंत्री भी इससे जुड़े रहे हैं। ऐसे में इस कॉलेज पर यह हाल मिलना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यही  नहीं जो दूसरा केंद्र कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर ग्रेटर नोएडा को शुक्रवार को यहां एक कमरे में भारी नकल पकड़े जाने पर निरस्त किया गया है, वह यूनिवर्सिटी के एक पूर्व क्लर्क का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कॉलेजों के परीक्षा केंद्र बदले
विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 29 अप्रैल और उससे आगे की सभी परीक्षाएं अब नए केंद्रों पर होंगी। इनमें ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान की छात्राओं के लिए अब नया केंद्र वीवी पीजी कॉलेज शामली को बनाया गया है। ब्रह्म मुनि जगदीश चंद्र कन्या महाविद्यालय रतनपुरी मुजफ्फरनगर का केंद्र अब केके जैन कॉलेज खतौली में बनाया गया है। वहीं, कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर ग्रेटर नोएडा की छात्राओं का सेंटर अब पारसंदी देवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बिलासपुर ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। पहले पारसंदी देवी कॉलेज का सेंटर भी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में था। इसे भी बदलते हुए अब पारंसदी देवी कॉलेज की छात्राओं का केंद्र अग्रसेन पीजी कॉलेज सिकंदराबाद बुलंदशहर को बनाया गया है।

छात्र-छात्राएं हुए परेशान 
बीए कोड ए009 क्वालीफाइंग पेपर है। अचानक पेपर निरस्त होने के कारण 40 हजार से ज्यादा छात्राओं को परेशान होना पड़ा। अब इनकी परीक्षा सात मई को होगी।  

जांच समिति गठित
ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान के बारे में शिकायत पर छापामारी कराई गई तो वहां सुबह को ही शाम की पाली में होने वाले पेपर के लिफाफे खुले मिले। सेंटर निरस्त करते हुए जांच समिति गठित की गई है। दो और कॉलेजों के केंद्र निरस्त किए गए हैं। - प्रो. वाई विमला, प्रति कुलपति सीसीएसयू

भ्रष्टाचार बख्शा नहीं जाएगा
भ्रष्टाचार बख्शा नहीं जाएगा। नकल के मामले में सिर्फ केंद्र निरस्त ही नहीं होंगे बल्कि ऐसे कॉलेजों की संबद्धता भी समाप्त होंगी। ऐसे कॉलेज छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। - प्रो. एनके तनेजा, कुलपति, सीसीएसयू

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed