फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

नौ जनवरी को विश्वविद्यालयों का हाल जानेंगे कुलाधिपति

Sun, 03 Jan 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 03 Jan 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
ccsu news
कुलाधिपति राम नाईक ने नौ जनवरी को राजभवन में प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का सम्मेलन बुलाया है। इसमें अपने दिए गए निर्देशों और अन्य बिंदुओं पर विवि की रिपोर्ट जानेंगे। एजेंडे के बिंदु पहले से तय हैं। एकेडमिक सत्र से लेकर नैक मूल्यांकन और बार कोड तक पर बात होगी। इसके साथ ही सुझाव भी लिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह की वेशभूषा को लेकर भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कुलाधिपति हर साल कुलपति सम्मेलन करते हैं। इसमें विवि के कुलपति और कुलसचिव शामिल होते हैं। सम्मेलन के एजेंडे में सात बिंदु और कुलाधिपति द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में जानकारी करना है। कुलपतियों को पूर्व की बैठक में नौ निर्देश दिए गए थे। इन पर अमल के बारे में जानकारी मांगी है। निर्देश में नैक मूल्यांकन की स्थिति, ई-गवर्नेंस की अपडेट स्थिति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति के रजिस्ट्रेशन सत्यापन और वितरण की स्थिति, सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की जानकारी, बारकोड आधारित डिग्री देने की अद्यतन स्थिति, दीक्षांत में वेशभूषा की जानकारी आदि शामिल है।
विज्ञापन


इनके अलावा मार्कशीट, डिग्री का वितरण, कार्य परिषद की बैठकों की रिकॉर्डिंग कराने, शैक्षिक सत्र 2015-16 का हाल और संबद्धता की जानकारी को लेकर विवि रिपोर्ट पेश करेंगे। विवि की ओर से विभिन्न बिंदुओ पर जवाब तैयार किया जा रहा है। अधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य परिषद बैठक की होगी रिकॉर्डिंग

विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद की बैठकों की रिकॉर्डिंग कराने का आदेश है। अभी इस पर अमल नहीं हो रहा है। सम्मेलन में कुलाधिपति इस पर रिपोर्ट लेंगे। उम्मीद है जल्द ही विवि इसको लागू कर देगा। सम्मेलन में विवि से जुड़े नई घोषणा और नियमों में कोई फेरबदल हो सकता है। गौरतलब है पिछले साल कुलपति सम्मेलन में ही दीक्षांत समारोह में गाउन प्रथा को बंद करने पर सहमति बनी थी। कुलाधिपति ने निर्देश दिया था कि दीक्षांत समारोह में पारंपरिक परिधान का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed