फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Meerut, 18 January from will fill the forms of private examination

सीसीएसयू: इंतजार खत्म, आज से भरें प्राइवेट परीक्षा के फार्म

Fri, 18 Jan 2019 02:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jan 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
CCSU Meerut, 18 January from will fill the forms of private examination
सीसीएसयू

सीसीएसयू से संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में शुक्रवार से बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम के सभी वर्ष के प्राइवेट परीक्षा फार्म वेबसाइट पर भर सकते हैं। 18 से 28 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा की जा सकती है। एक से 06 फरवरी तक कॉलेजों में फार्म का प्रिंट आउट जमा कराकर कागजों का सत्यापन कराया जा सकेगा। कॉलेज छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गए रिकॉर्ड के मुताबिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद परीक्षा फार्म को लॉक करेंगे।

विज्ञापन


सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्राइवेट प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। 18 जनवरी से विवि की वेबसाइट सीसीएसयू वेब डॉट इन पर फार्म ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। इस बार नए नियमों से भरवाए जा रहे फार्म में यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं को खुद कॉलेज अलॉट करेगी। 28 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ शुल्क जमा किया जा सकेगा। जो छात्र-छात्राएं 28 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करने के बावजूद फीस जमा नहीं कर पाएंगे, उनको 31 जनवरी तक का एक मौका मिलेगा। 31 के बाद विवि छात्र-छात्राओं को कॉलेज अलॉट करेगा। 1 से 10 फरवरी तक छात्र-छात्राएं वेबसाइट से अपना फार्म डाउनलोड करेंगे। इस बार कॉलेजों में छात्रों को कोई फीस जमा नहीं करनी है। अगर कोई कॉलेज फीस मांगता है तो उसकी विवि प्रशासन से शिकायत करें। कॉलेजों को यूनिवर्सिटी प्रति छात्र के हिसाब से 465 रुपये अदा करेगी।

विज्ञापन

फीस जमा करने से पहले सुधारें गलती
अगर ऑनलाइन फार्म जमा करते वक्त कोई गलती हो जाती है तो इसे छात्र-छात्राएं फीस जमा करने से पहले ही सुधार सकते हैं। अगर फीस जमा कर दी गई तो उसके बाद फार्म में कोई बदलाव नहीं होगा। 

दो जिलों में तीन कॉलेजों का भर सकते हैं विकल्प
छात्र-छात्राएं दो जिलों के अधिकतम तीन कॉलेजों में परीक्षा फार्म भरने का विकल्प दे सकते हैं। इन तीन कॉलेजों में से किसी एक का ही अलॉटमेंट किया जाएगा। शुरुआत में 250 कॉलेजों में फार्म भरने का विकल्प दिया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती है तो और कॉलेजों में भी फार्म खोल दिए जाएंगे। 

21 फरवरी से 16 अप्रैल तक मुख्य परीक्षा की तैयारी 
यूनिवर्सिटी ने रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 16 अप्रैल के बीच तीन पालियों में कराने की तैयारी कर ली है। जल्द ही इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी। इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन पहले ही फरवरी में परीक्षा कराए जाने की घोषणा कर चुका है।

किस आधार पर होगा अलॉटमेंट, स्पष्ट नहीं
छात्रों को कॉलेजों का अलॉटमेंट किस आधार पर किया जाएगा, इसके बारे में यूनिवर्सिटी ने अभी कुछ तय नहीं किया है। नंबरों के आधार पर च्वाइस वाले कॉलेज मिलेंगे या फिर छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के सीरियल नंबर से कॉलेज मिलेगा। इसके बारे में कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए भी कॉलेज अलॉटमेंट को लेकर अभी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।

ये हैं प्रमुख तिथियां
- 18 से 28 जनवरी तक भरें परीक्षा फार्म 
- 06 जनवरी तक कॉलेजों में फार्म का प्रिंट आउट जमा कर सत्यापन कराएं 
- 10 फरवरी कॉलेजों द्वारा परीक्षा फार्म कैंपस में जमा करने की अंतिम तिथि

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed