{"_id":"5f627c248ebc3eb73c30bc18","slug":"ccsu-mcom-oral-examinations-will-be-held-at-13-centers-city-news-mrt501682181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : 13 केंद्रों पर होगी एमकॉम की मौखिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : 13 केंद्रों पर होगी एमकॉम की मौखिक परीक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। एमकॉम फाइनल ईयर की मौखिक परीक्षाएं 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के आयोजन के लिए मेरठ में तीन सेंटर बनाए गए हैं। बुलंदशहर में दो सेंटर बनाए गए हैं। बागपत में एक, गौतमबुद्धनगर में एक, गाजियाबाद में तीन, सहारनपुर में एक, मुजफ्फरनगर में दो सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर 53 कॉलेजों की परीक्षाएं होंगी।
विवि ने वेबसाइट पर सभी कॉलेजों के सेंटरों की सूची अपलोड कर दी है। एक तरफ जहां एमकॉम फाइनल की मौखिक परीक्षा के लिए सेंटर बना दिए है, वहीं दूसरे तमाम कक्षाओं में मौखिक परीक्षा के लिए कॉलेजों की तरफ से अभी कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में विवि की जल्द रिजल्ट जारी करने की उम्मीदों पर कॉलेज परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मौखिक परीक्षाओं के बिना रिजल्ट जारी नहीं किया जा सकता है। कॉलेज परीक्षकों से बात करके अपनी-अपनी तिथि जारी कर सकते हैं।
300 ई-कंटेंट ही हुए अपलोड
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों के शिक्षकों द्वारा प्रदेश सरकार के ई-पोर्टल पर ई-कंटेंट अपलोड करने के मामले में अभी विवि बहुत पीछे है। अभी तक सिर्फ 300 ई-कंटेंट ही अपलोड किए गए हैं। ये भी तब है जबकि सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या एक हजार से अधिक है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ई-पोर्टल पर अधिक से अधिक ई-कंटेंट अपलोड करना चाहती है ताकि छात्र-छात्राओं को उसका लाभ मिल सके। ऐसे में जहां शिक्षकों को बढ़-चढ़कर ई-कंटेंट देना चाहिए था वहीं, अभी तक सिर्फ 300 ही ई-कंटेंट आए हैं। अगर एक शिक्षक 10 ई-कंटेंट भी अपलोड कराए तो उनकी संख्या 10 हजार हो जाएगी। कुलपति प्रो. एनके तनेजा भी बार-बार कह रहे हैं लेकिन उसके बावजूद ये नतीजा है।