{"_id":"5f78e38e8ebc3e9bf1364c85","slug":"ccsu-llb-will-be-fierce-10-thousand-students-of-previous-years-applied-city-news-mrt5043791165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : एलएलबी में रहेगी मारामारी, पिछले वर्षों के ही 10 हजार छात्रों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : एलएलबी में रहेगी मारामारी, पिछले वर्षों के ही 10 हजार छात्रों ने किए आवेदन
Sun, 04 Oct 2020 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी में दाखिले के लिए इस बार मारामारी हो सकती है। क्योंकि 16 हजार सीटों के लिए अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। आवेदन करने वाले छात्र पिछले सालों के हैं। क्योंकि रिजल्ट न आने के कारण इस साल के छात्रों को अभी पंजीकरण का मौका नहीं दिया गया है।
चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों एलएलबी के छह एडेड कॉलेज हैं। 100 के करीब सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। इनमें 16 हजार के करीब सीटें हैं। एडेड कॉलेजों में गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज में 420 सीटें हैं। मेरठ कॉलेज में 300 सीटें हैं। एनएएस कॉलेज में 180, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में 120, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में 320, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में 120 सीटें हैं। इन सभी कॉलेजों में 1460 सीटें हैं।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 15 हजार के करीब सीटें हैं। एलएलबी में एडमिशन के लिए यूजी कोर्सों में डिग्रीधारक छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी तक इस वर्ष फाइनल ईयर वाले छात्र-छात्राएं अभी रिजल्ट नहीं आने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
बीकॉम फाइनल रेग्युलर का रिजल्ट घोषित
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ईयर के रिजल्ट विवि तेजी से जारी कर रहा है। बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट विवि ने शनिवार को जारी कर दिया है। रविवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। ये छात्र-छात्राएं अपने नंबरों के आधार पर अब पीजी और एलएलबी आदि कोर्सों में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दूसरे कोर्सों का रिजल्ट जारी करने के लिए भी तेजी से काम चल रहा है।
डीएन में एमए के कई विषयों की मौखिक परीक्षा घोषित
डीएन कॉलेज ने एमए प्राइवेट फाइनल ईयर में हिंदी, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी हैं। डीएन कॉलेज में इन विषयों में मौखिक परीक्षाओं के लिए दूसरे कॉलेेजों का भी सेंटर बनाया है। छात्र-छात्राएं तिथि पता करने के लिए कॉलेज की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर लगातार मौखिक परीक्षाओं की तिथि अपडेट की जा रही है।