{"_id":"5e0d03698ebc3e879c010edb","slug":"ccsu-it-is-compulsory-to-apply-original-residence-in-ba-on-filling-private-exam-form-meerut-news-mrt46163426","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने पर बीए में मूल निवास लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू: प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने पर बीए में मूल निवास लगाना अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू: प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने पर बीए में मूल निवास लगाना अनिवार्य
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में 4 जनवरी से भरे जाने वाले बीए, बीकॉम एवं एमए, एमकॉम के प्राइवेट परीक्षा फार्म के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर कोई छात्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, लेकिन उसने 12वीं या डिग्री की परीक्षा किसी अन्य प्रदेश के अन्य बोर्ड, विवि से की है तो उसको डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाकर देना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसे विशेष शुल्क 5500 रुपये जमा करने के बाद ही फार्म भरने की अनुमति मिलेगी। साथ ही विदेशी छात्र-छात्राएं प्राइवेट परीक्षा फार्म नहीं भर सकते हैं। प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राएं जो विषय लेंगे, वहीं द्वितीय और तृतीय वर्ष में भरे जाएंगे। पूरी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर सभी निर्देश देख सकते हैं।
सीसीएसयू से संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में चार जनवरी से बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम के प्राइवेट और रेगुलर परीक्षा फार्म वेबसाइट पर भरे जाएंगे। 27 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा की जा सकती है। 29 जनवरी तक कॉलेजों में फार्म का प्रिंट आउट जमा कराना होगा। कॉलेजों द्वारा कैंपस में परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। बिना नेड आईडी के कोई भी रेगुलर और प्राइवेट छात्र-छात्रा परीक्षा फार्म नहीं भर पाएंगे।
सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम रेगुलर एवं प्राइवेट व एमए और एमकॉम प्राइवेट परीक्षा फरवरी, मार्च माह में प्रस्तावित हैं। यूजी और पीजी में प्राइवेट परीक्षा फार्र्म भरने को लेकर विवि ने खास निर्देश जारी किए हैं। जिन छात्र-छात्राओं पर 12वीं में गणित नहीं होगा, वह स्नातक में गणित नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा प्रथम वर्ष में पिछले साल जो विषय लिए थे, वहीं द्वितीय और तृतीय वर्ष में भरे जाएंगे। फाउंडेशन कोर्स भरे जाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं उत्तर प्रदेश के अलावा किसी अन्य प्रदेश के बोर्ड से की है उनको डीएम, एडीएम, एसडीएम द्वारा निर्गत मूल निवास लगाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं किए जाने पर 5500 रुपये विशेष शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क नवीनतम छात्रों के लिए है जो छात्र पहले से परीक्षा फार्म भर रहे हैं, उनके लिए यह देय नहीं होगा। परीक्षा फार्म के साथ प्रोविजन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। अन्यथा छात्र को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा
यूपी बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड से 12वीं करने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफि केट भी परीक्षा फार्म के साथ जमा करना होगा। स्नातक की परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित नहीं हुए हैं, वह स्नातकोत्तर का परीक्षा फार्म नहीं भर सकते हैं। जिन छात्रों ने साहित्य सम्मेलन प्रयाग इलाहाबाद से परीक्षा पास की है, वह विवि की किसी भी परीक्षा का फार्म नहीं भर सकते हैं। स्नातक तृतीय वर्षों में जो विद्यार्थी बैक पेपर परीक्षा में बैठे हैं, वह भी स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष का फार्म नहीं भर सकते हैं।
केंद्रीकृत व्यवस्था लागू
जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक दो वर्षीय उपाधि 1986 तक प्राप्त कर ली थी, वह भी चाहें तो एमए और एमकॉम प्राइवेट परीक्षा फार्म भर सकते हैं। पंजीयन परीक्षा फार्म भरे जाने की केंद्रीकृत व्यवस्था स्नातक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के लिए लागू की गई है। जिसे लेकर परीक्षार्थी को विवि की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों नवीनतम विषय सूची कोड बुक में से ही किन्हीं तीन विषयों का चयन करना होगा। बीए प्रथम भाग में चयन किए गए विषय ही द्वितीय तथा तृतीय भाग में भी लेने होंगे। द्वितीय एवं तृतीय भाग में विषय परिवर्तन किसी भी दशा में संभव नहीं है। बीए, बीकॉम प्रथम तथा द्वितीय भाग के परीक्षार्थियों को तीन विषयों के अतिरिक्त एक फाउंडेशन कोर्स का चयन करना होगा।
तीन साहित्यिक विषय लेने की अनुमति नहीं
गणित उसी परीक्षार्थी को लेने की अनुमति होगी, जिसने इंटर की परीक्षा में गणित विषय लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही एक साथ तीन साहित्यिक विषय लेने की अनुमति नहीं है। जिसमें कि हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत शामिल है। वहीं अर्थशास्त्र तथा दर्शन शास्त्र, उर्दू एवं शिक्षा तथा मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र को एक साथ नहीं ले सकते। परीक्षा फार्म भरने की अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।