फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu exam form date

सीसीएसयू ने डेट बढ़ाई, 10 मार्च तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

Tue, 08 Mar 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 08 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ccsu exam form date
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ। - फोटो : फाइल फोटो

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में एक बार फिर परिवर्तन कर दिया है। छात्रों की ओर से फॉर्म नहीं खुलने की शिकायतें मिलने पर यह कदम उठाया गया है। अब परीक्षा फार्म 10 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल में अब तक साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भर चुके हैं। विवि की मुख्य परीक्षा 18 मार्च से प्रस्तावित रखीं हैं।

विज्ञापन


ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के परीक्षा फॉर्म अब 10 मार्च तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। पहले यह तिथि सात मार्च थी। कॉलेजों में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च और विवि में कॉलेजों द्वारा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च तय की गई है। बैक और डिविजन इंप्रूवमेंट के फॉर्म खुलने में समस्या आ रही थी। इस पर विवि ने सोमवार तक इन समस्याओं के निपटान का दावा किया था।
विज्ञापन


एलएलबी के फॉर्म देर से खुले हैं। छात्रों की समस्या को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद अब डेट नहीं बढ़ेगी। अब भी यदि किसी छात्र का फॉर्म नहीं खुल रहा है तो वह विवि में प्रत्यावेदन दे दें। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है मेरठ और सहारनपुर मंडल में साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं फॉर्म भर चुके हैं। प्राइवेट की सीटें लगभग फुल हो गई हैं। एक्स, बैक, सिंगल, डिविजन इंप्रूवमेंट के कुछ और फार्म भरे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed