फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU campus closed today, 343 candidates' certificates issued

सीसीएसयू कैंपस आज बंद, 343 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जारी

Thu, 21 May 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
CCSU campus closed today, 343 candidates' certificates issued
सीसीएसयू कैंपस आज बंद, 343 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जारी
विज्ञापन

मेरठ। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रमाण पत्र लेने के लिए सीसीएसयू कैंपस में बुधवार को गाजियाबाद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। 343 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र बनाए गए। 128 अभ्यर्थियों ने डिग्री के फार्म भरे। बृहस्पतिवार को मेरठ में सुपर लॉकडाउन होने के कारण अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की तिथियों में बदलाव किया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अखबार और विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए गए शेड्यूल के हिसाब से अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आएं।
बुधवार को विवि में सोशल डिस्टेसिंग के साथ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इलाहाबाद बैंक के बाहर धूप को देखते हुए रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कैंपस में अंदर ही अभ्यर्थियों की लाइन लगवाकर फीस जमा कराई। साढ़े चार सौ के करीब अभ्यर्थी पहुंचे। दोपहर तक सारा काम हो गया। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जो शेड्यूल जारी किया गया था उसमें बदलाव किया गया है। मेरठ में सोमवार और बृहस्पतिवार को सुपर लॉकडाउन होने के कारण सब बंद रहता है। 25 मई को ईद है। बीच में कई अवकाश हैं। ऐसे में तिथियां बदली गई हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च तक जिन्होंने डिग्री के फार्म भरे थे, उन सभी की डिग्री नहीं दी जा रही हैं। विवि प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि जो छात्र-छात्राएं 69 शिक्षक भर्ती में पास हुए हैं, सिर्फ उन्हीं के प्रमाण पत्र लॉकडाउन में बनाए जाएंगे। रजिस्ट्रार ने कहा कि जो शेड्यूल है उसी के हिसाब से जिले के अभ्यर्थी आएं ताकि सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे।
विज्ञापन

भर्ती के लिए बनवा रहे प्रमाण पत्र
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों में 69 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में पास हुए हैं। तमाम छात्र-छात्राओं के पास डिग्री आदि नहीं थी। इसको देखते हुए सीसीएसयू प्रशासन ने मंगलवार सुबह 10 बजे से छात्र समस्या केंद्र खोल दिया है। पहले दिन 360 से अधिक अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये है शेड्यूल, शुक्रवार को आएं बुलंदशहर के अभ्यर्थी
21 मई - सीसीएसयू कैंपस पूरी तरह से बंद रहेगा।
22 मई - बुलंदशहर के अभ्यर्थी आएं।
23-24-25 - तीन दिन अवकाश रहेगा।
26 मई - सहारनपुर के अभ्यर्थी आएं।
27 मई - शामली के अभ्यर्थी आएं।
28 मई - सुपर लॉकडाउन के कारण कैंपस बंद रहेगा।
29 मई - गौतमबुद्घनगर के अभ्यर्थी आएं।
30 मई - बागपत के अभ्यर्थी।
31 मई और एक जून - अवकाश रहेगा।
02 जून - मेरठ के अभ्यर्थी।
03 जून - हापुड़ के अभ्यर्थी।
04 जून - सुपर लॉकडाउन के कारण अवकाश रहेगा।
05 जून - मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी आएं।
लंबे समय से ऑनलाइन की हो रही मांग
ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए कंपन के प्रतिनिधि से बात की जा रही है। समिति के सदस्य तीन दिन में अपनी रिपोर्ट दे देंगे। जिसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। अगर मैन्युअल के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई तो आगे तक विवि को इसका लाभ मिलेगा। लॉकडाउन खुलने के बाद भी कैंपस में भीड़ नहीं लगेगी। विवि प्रशासन अगर इसको अब शुरू करा देता है तो यह लॉकडाउन में बड़ा काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed