फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU alumna Lavista selected by a Japanese multinational company.

Meerut News: सीसीएसयू की पूर्व छात्रा लाविस्ता का जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन

Thu, 20 Aug 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
CCSU alumna Lavista selected by a Japanese multinational company.
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से की मुलाकात, शिक्षकों के प्रति जताया आभार
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की पूर्व छात्रा और गढ़मुक्तेश्वर निवासी लाविस्ता त्यागी ने जापान की सैतामा यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनी सैंटी होल्डिंग्स में स्थायी नियुक्ति हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से उनका चयन हुआ है और उन्हें करीब 35 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है। भारत प्रवास के दौरान बृहस्पतिवार को लाविस्ता विश्वविद्यालय पहुंची और कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शोध निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह, कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह और भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनुज कुमार मौजूद रहे। शिक्षकों ने लाविस्ता को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लाविस्ता ने सीसीएसयू से परास्नातक की शिक्षा प्रो. बीरपाल सिंह के मार्गदर्शन में पूरी की। उनके मार्गदर्शन और अनुशंसा से वर्ष 2022 में उन्हें जापान की सैतामा यूनिवर्सिटी में पीएचडी का अवसर मिला। जापान सरकार की प्रतिष्ठित मेक्स्ट छात्रवृत्ति भी उन्हें मिली। उन्हें सैंटी होल्डिंग्स में स्थायी पद मिला। वह अनुसंधान एवं विकास से जुड़े कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed