{"_id":"63747983c9c17557f56a0510","slug":"ccsu-admission-today-is-the-last-chance-for-registration-in-pg-courses-and-llb","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU Admission: पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU Admission: पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका
Wed, 16 Nov 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:18 AM IST
सार
मेरठ के सीसीएसयू कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में आज विभिन्न कोर्सों में ऑफर लेटर जमा कराने का आज अंतिम दिन है। पीजी कोर्सों और एलएलबी में 17 से 19 नवंबर के बीच होंगे एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
CCSU
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सीसीएसयू कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन और ऑफरलेटर कॉलेज में जमा करने का आज अंतिम दिन है। कॉलेज 17 नवंबर को मेरिट बनाकर इनके एडमिशन करेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं www.ccsuweb.in पर बुधवार तक रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही ब्लैंक ऑफरलेटर डाउनलोड कर कॉलेजों में जमा कर दें। कॉलेज रिक्त सीटों के सापेक्ष नियमानुसार वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार कर 17 नवंबर से 19 नवंबर तक तीन कार्य दिवस में एडमिशन करेंगे। खेल कोटे से ट्रायल में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं एडमिशन ले सकते हैं। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
दीक्षांत के आठ टॉपर्स की सूची जारी
सीसीएसयू में 15 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के आठ टॉपर्स की सूची विवि ने मंगलवार को जारी कर दी है। अब तक 99 विषयों के टॉपर्स के नाम घोषित किए जा चुके हैं। आपत्ति की तिथि खत्म होने के बाद विवि फाइनल सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
इन विषयों के टॉपर्स की प्रोविजनल सूची हुई जारी
विषय - नाम - प्रतिशत
पोस्ट बेसिक नर्सिंग टू - रूबी - 83.22
बीएमएम थर्ड - यश गांधी - 74.95
बीटेक - मुकुल अग्रवाल - 9.36 सीजीपीए
एमलिब - स्तुति मिश्रा - 80.25
एमएस ऑपथैल्मोलॉजी - गर्विता डबास - 64.25
एमएस विजुअल आर्ट (डी एंड पी) - हिमानी मित्तल - 93.90
एमए राजनीति विज्ञान - आशा रानी - 80.47
एमए अंग्रेजी - शैन - 80.87