फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: 1298 teachers' appointments to be investigated

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद अब सीसीएसयू में 1298 शिक्षकों की नियुक्तियों की होगी जांच

Fri, 03 Jul 2020 04:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
CCSU: 1298 teachers' appointments to be investigated
सीसीएसयू फाइल फोटो

सीसीएसयू (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) में सिफारिशों और फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर अब शिकंजा कसने वाला है। जिन शिक्षकों की शिकायत राजभवन तक किए जाने के बावजूद अभी तक कुछ नहीं हुआ, उन पर अब कार्रवाई होगी। अनामिका शुक्ला का प्रकरण सामने आने के बाद प्रदेश सरकार अब ऐसे फर्जी कर्मचारियों-अधिकारियों की जांच में जुट गई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने ऐसे शिक्षकों के बारे में जानकारी देने को कहा है ताकि 31 जुलाई तक उनके बारे में शासन को भेजा जा सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: सामने आया 14 साल पुराना क्राइम रिकॉर्ड, सहारनपुर पुलिस ने किया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार
विज्ञापन


सीसीएसयू के 50 एडेड और 18 राजकीय कॉलेजों में इस वक्त 1298 शिक्षक कार्यरत हैं। पहले कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच के लिए पत्र आया था। वहीं अब कैंपस-कॉलेजों के सभी शिक्षकों की नियुक्तियों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि वैसे तो सभी शिक्षकों की जांच होगी लेकिन जिनके बारे में शिकायतें हैं, उनका पूूरा चिट्ठा शासन को भेजा जाएगा। ऐसे में अगर जांच ईमानदारी से हुई तो सीसीएसयू के साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कई शिक्षक भी फंस जाएंगे। इनकी नियुक्तियों में फर्जीवाड़े की शिकायतें काफी समय से की जा रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed