फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccs University exam

18 से ही परीक्षा के लिए रहें तैयार 

Sat, 12 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 12 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
ccs University exam
चौधरी चरण सिंह विवि लोगो

विज्ञापन
प्राइवेट छात्र अगर यह उम्मीद लगा रहे हैं कि सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा पीछे हटेगी तो उन्हें निराश होना पड़ सकता है। क्योंकि विवि तय तिथि पर परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है। डेट शीट संभावित जारी जरूर की थी, लेकिन बदलाव नहीं होगा। कुछ पेपर अगर बदले गए तो वह बीच के हो सकते हैं। होली की छुट्टी से पहले विवि परीक्षा कराने की तैयारी में लगा है। 16 मार्च को प्रिंसिपल की बैठक बुलाई है।

सीसीएसयू सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू कर रही हैं। स्कीम जारी कर दी गई है। परीक्षा तीन पालियों में होगी और 31 मई को खत्म होगी। विवि परीक्षा की तैयारी में दिन रात लगा है। उत्तर पुस्तिका सेंटरों पर भेजी जा रही हैं। विवि ने संभावित स्कीम यह कहते हुए जारी की थी कि प्रिंसिपलों का कोई सुझाव आया तो संशोधन किया जा सकता है। एक सप्ताह के अंदर सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन


कोई खास सुझाव नहीं आया है। अहम यह भी कि स्कीम तय करने में एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल शामिल थे। हर जिले से प्रिंसिपल को शामिल किया गया था। स्कीम में प्राइवेट छात्रों की परीक्षा पहले होनी है। रेग्युलर की लेट शुरू होगी। फिजिकल एजूकेशन, दर्शनशास्त्र और डिफेंस एकेडमी जैसे छोटे विषय के पेपर पहले होंगे। हालांकि फार्म जमा होने का काम चल रहा है। 12 मार्च तक कॉलेजों में और विवि में 14 मार्च तक फार्म जमा होंगे। 15 मार्च को एडमिट कार्ड अपलोड करने की तैयारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सब काम साथ-साथ
विवि ने ग्रेजुएशन रेग्युलर छात्रों की रोल लिस्ट कॉलेजों को भेज दी है। प्रैक्टिकल की डेट तय हो रही है। सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर की रोल लिस्ट 14 मार्च के बाद जारी की जाएगी। प्रैक्टिकल का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed