ओम एक्स रिव्यू: यूजर्स को कैसी लगी धनुष की फिल्म की कहानी? ममूटी और साई पल्लवी को लेकर कही ये बात
- आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ऑपरेशन मोल' के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी हैं।
- यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, जिन्हें एक काल्पनिक क्राइम-थ्रिलर कहानी में पिरोया गया है।
- फिल्म में साउथ के बड़े कलाकार जैसे धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला नजर आ रहे हैं।
विस्तार
एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए एक्स पर लिखा 'ब्लॉकबस्टर। इन्होंने तो कमाल ही कर दिया। क्या शानदार फिल्म है राज कुमार पेरियासामी। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि एक साथी अनिल (विजय के फैन) ने इसे डायरेक्ट किया है। धनुष का सिंगल-शॉट इंट्रो, इंटरवल का सीक्वेंस, सब कुछ एकदम टॉप-क्लास है। 'अलका' गाने में वह पल, जब ममूटी अपनी धोती को ऊपर समेटकर डांस करते हैं। वाह एकदम जबरदस्त। क्या कमाल का वाइब और ऑरा है। साई अभ्यंकर ने BGM के साथ तो आग ही लगा दी है। एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर।
एक यूजर को फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने लिखा 'ओम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया। उम्मीद है कि यह ब्लॉकबस्टर बनेगी।'
Positive Responses For #OM 🙏🏻😎😎💥 BLOCKBUSTER Ahead ❤️🔥😎 https://t.co/79Ulhx14QI
— Anagh (@_anagh_3363) November 20, 2026
यूजर्स को कैसी लगी कलाकारों की अदाकारी?
फिल्म के बारे में एक यूजर ने लिखा 'पहला हाफ बुरा नहीं है। सेटअप अच्छे से तैयार किया गया है। साई पल्लवी और ममूटी ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि 'डी' यहां फिट नहीं बैठते। दुलकर यहां 100% फिट बैठते। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए, दूसरे हाफ में कुछ ऐसा होना चाहिए जो थिएटर में दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दे।'
#OM
— Venky Viky (@VenkyVikyViews) November 20, 2026
Not a bad first half. Setup was well done. Sai Pallavi and Mammooty aces. Personally feel D misfits. Dulquer would have been 100% fit.
Need a phenomenal theatrical moment second half for Blockbuster verdict.
#OMFDFS #OMReview
एक यूजर ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की है और लिखा, उनकी तरफ से बहुत अच्छी अदाकारी।
#SaiPallavi in #OM 💥💥💥💥💥 Superb Act from Her! https://t.co/XvJwDIS7ch
— MLReviews🎥🎬 ♥️ (@MovieLove999) November 20, 2026
एक यूजर ने ममूटी के बारे में लिखा 'कोई साइड रोल नहीं, न ही कोई कैमियो और न ही कोई लंबा-चौड़ा रोल।
भाई ने कॉलीवुड जाकर एक ऐसी फिल्म की, जिसमें उनका किरदार ही पूरी कहानी की जान था। हमेशा आभारी रहूंगा।
Not just a side role, not just a cameo, not even an extended role. Bro went to Kollywood and did a film where his character was the very core of the story. Forever grateful. Therikkithu Siya Entry 🔥❤️ #Mammookka #Mammootty #OM #OperationMole #SiyaEntry thank you @Rajkumar_KP https://t.co/aTRjcxmJsU
— Manu Thankachy (@manuthankachy) November 20, 2026
'ओम' की कहानी पर क्या बोले यूजर्स?
कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी पर अपनी राय जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा 'खिचड़ी जैसा थोड़ा उलझा हुआ काम। अगर कलाकारों, संगीत और 1-2 अच्छे दृश्यों में दिलचस्पी हो, तो एक बार देखा जा सकता है।'
a bit clueless khichdi operation… onetime decent watch interest unte for cast, music, and 1-2 good scenes #OM #OMMovie
— Senthil (@JakDexxter) November 20, 2026
फिल्म की कहानी को लेकर एक यूजर ने लिखा 'फिल्म कहीं-कहीं थोड़ी धीमी हो जाती है, मगर अपनी कहानी पर फोकस बनाए रखती है। साई अभ्यंकर का संगीत सही मौकों पर आता है। धनुष, साई पल्लवी और ममूटी अपने काम से प्रभावित करते हैं।'
The film drags at times but stays focused on its story. Sai Abhyankkar’s score kicks in at the right moments, while Dhanush, Sai Pallavi and Mammootty stand out. A decent watch #OM 2.75/5
— The Unknown Cult (@TheUnknownCult) November 20, 2026
- एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ओम' को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है।
- फिल्म की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल हैं।
- इसकी कहानी तिरुपति और तिरुवन्नमलाई के बीच के जंगलों में, लाल चंदन की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए गए एक अंडरकवर पुलिस ऑपरेशन पर आधारित है।
