फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE exam will be in between many changes

कई बदलाव के बीच होगी सीबीएसई की परीक्षा

Tue, 19 May 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
CBSE exam will be in between many changes
मेरठ। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बचे हुए पेपर एक जुलाई से शुरू हो रहे हैं। परीक्षा कई बदलाव के बीच शुरू होगी। छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा, वहीं अभिभावकों को बताना होगा कि उनके बच्चे को कोई बीमारी तो नहीं है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ नियम भी जारी किए हैं। इसमें छात्रों को अपना हैंड सैनिटाइजर खुद लेकर आना होगा। नाक मुंह को कपड़े व मास्क से ढक कर रखना होगा। फिजिकल डिस्टेंस के नियमों का पालन करना होगा। अभिभावक बच्चों को सामाजिक दूरी बनाए रखने व कोविड-19 को फैलने से रोकने वाले सभी नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित करेंगे। मेरठ में एक जुलाई से 13 जुलाई तक 11 पेपर होने हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व केएल स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने बताया कि बोर्ड की गाइड लाइन का सभी को पालन करना होगा। फिजिकल एजुकेशन के जो शिक्षक छात्रों की चेकिंग करेंगे, वो भी ग्लव्स मास्क में रहेंगे। चेकिंग वाला स्टाफ भी अधिक रहेगा, ताकि छात्रों की दूरी बने। क्लीनिंग स्टाफ, गार्ड भी मास्क, ग्लव्स में रहेंगे। परीक्षा कक्ष में पहले गिलास में पानी मिलता था, अब बोतल रहेगी। छात्र अपनी ट्रांसपेरेंट बोतल में पानी ले जा सकेंगे। पेपर से पहले पूरा फर्नीचर भी क्लीन होगा। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की एंट्री का टाइम एक होगा। लेकिन एग्जिट टाइम अलग रहेगा। परीक्षा केंद्र से छात्रों को बाहर निकलने के टाइम में 5 से 10 मिनट का अंतर दिया जाएगा। स्कूलों में एग्जाम हॉल की संख्या बढे़गी और छात्रों के बैठने की दूरी बढ़ेगी। एक हॉल में 12 छात्र ही बैठेंगे।
विज्ञापन

10 बजे से बंटेगी आंसर शीट
परीक्षा हॉल में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 10:00 बजे से 10:15 बजे तक होगा। प्रश्न पत्र का वितरण 10:15 बजे होगा। परीक्षार्थी को 10:15 से 10:30, 15 मिनट का टाइम पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। परीक्षार्थी 10:30 बजे से आंसर लिखना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed