{"_id":"5f0c2a038ebc3e63c338e014","slug":"cbse-class-12th-result-2020-ayishi-falit-from-meerut-and-vansh-harsha-from-saharanpur-have-99-20-percent-marks-in-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Class 12th Result 2020: रिजल्ट देख खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे, पश्चिमी यूपी में ऐसा रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Class 12th Result 2020: रिजल्ट देख खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे, पश्चिमी यूपी में ऐसा रहा परिणाम
Mon, 13 Jul 2020 03:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 Jul 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राएं बेहद खुश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है। मेरठ में दीवान स्कूल की आयुषी और के. एल. स्कूल के फलित सिजारिया ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ये दोनों ही छात्र कला स्ट्रीम से हैं।
विज्ञापन
मेरठ में वेस्टर्न रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा आयुषि राज ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनका स्कोर 496 है। आयुषि के पिता राजीव कुमार मुजफ्फरनगर जनपद में खाद्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। माता अंजू रानी आर्य कन्या इंटर कॉलेज सदर में प्रधानाचार्य के पद पर हैं। आयुषी का सपना आईएएस बनने का है। वह डीयू में एडमिशन लेंगी। आयुषी आज सुबह ही अपने मामा के घर नोएडा गई हैं। परिवार में खुशियों का माहौल है।
विज्ञापन
वहीं सहारनपुर जनपद में सेंट मैरी एकेडमी के वंश और दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद के हर्ष गाबा के 99.20 प्रतिशत अंक आए हैं। इसके अलावा रेनबो स्कूल के वेदांश ने भी 99.20 फीसदी अंक हासिल किए है। वहीं डीपीएस स्कूल के वत्सल बिंदल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्टडी रिपोर्ट में खुलासा: 97 फीसदी ऐसे लोग, जिन्हें लक्षण थे, संपर्क वाले भी थे... पर कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
उधर, बागपत में वनस्थली पब्लिक स्कूल की निशा राणा और सचेंद्र ने संयुक्त रूप से 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। सीबीएसई बोर्ड के जिला कॉर्डिनेटर डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि रिजल्ट स्कूलों को भेज दिया गया है। इसके अलावा बिजनौर जिले में सार्थक सिंघल ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए है।
शामली जनपद में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के अभिनव गोयल और स्कोटिश स्कूल की अनुष्का ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/