फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: CBI introgate to builder in meerut

रिवर फ्रंट घोटाला: मेरठ पहुंची सीबीआई की टीम, बिल्डर के परिवार से की पूछताछ और फिर...

Wed, 07 Jul 2021 12:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 12:30 PM IST
सार

रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने एक बिल्डर के परिवार से पूछताछ की और फिर मेरठ से वापस लौट गई।

विज्ञापन
Meerut News: CBI introgate to builder in meerut
सीबीआई

विस्तार

लखनऊ में रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडव नगर में पहुंची। यहां टीम ने एक बिल्डर के परिवार से पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद टीम वापस लौट गई। सीबीआई की टीम यहां सिर्फ 10 मिनट रुकी और जानकारी लेकर चली गई।

विज्ञापन


सीबीआई ने सोमवार को मेरठ समेत कई शहरों में रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में छापा मारा था। शहर में सीबीआई की टीम पांडव नगर में एक बिल्डर के यहां पर पहुंची थी। यहां बिल्डर के परिवार से रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में सीबीआई ने कई जानकारी ली। उधर, स्थानीय पुलिस सीबीआई टीम की कार्रवाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बिल्डर के बेटे ने इस मामले में मंगलवार को भी सीबीआई के आने की बात से इनकार किया। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि सीबीआई की टीम आई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि सीबीआई ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया। पुलिस के पास कोई जानकारी सीबीआई के आने की नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed