{"_id":"60e4c68b8ebc3eccca2e4e02","slug":"cbi-introgate-to-builder-in-meerut-meerut-news-mrt5461998125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवर फ्रंट घोटाला: मेरठ पहुंची सीबीआई की टीम, बिल्डर के परिवार से की पूछताछ और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवर फ्रंट घोटाला: मेरठ पहुंची सीबीआई की टीम, बिल्डर के परिवार से की पूछताछ और फिर...
Wed, 07 Jul 2021 12:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:30 PM IST
सार
रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने एक बिल्डर के परिवार से पूछताछ की और फिर मेरठ से वापस लौट गई।
विज्ञापन
सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडव नगर में पहुंची। यहां टीम ने एक बिल्डर के परिवार से पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद टीम वापस लौट गई। सीबीआई की टीम यहां सिर्फ 10 मिनट रुकी और जानकारी लेकर चली गई।
विज्ञापन
सीबीआई ने सोमवार को मेरठ समेत कई शहरों में रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में छापा मारा था। शहर में सीबीआई की टीम पांडव नगर में एक बिल्डर के यहां पर पहुंची थी। यहां बिल्डर के परिवार से रिवर फ्रंट घोटाले के मामले में सीबीआई ने कई जानकारी ली। उधर, स्थानीय पुलिस सीबीआई टीम की कार्रवाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा बिल्डर के बेटे ने इस मामले में मंगलवार को भी सीबीआई के आने की बात से इनकार किया। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि सीबीआई की टीम आई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि सीबीआई ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया। पुलिस के पास कोई जानकारी सीबीआई के आने की नहीं है।
विज्ञापन